लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की सीमाओं पर सभी राजमार्गों का एक तरफ का रास्ता आपात सेवाओं के लिए खोला गया: एसकेएम

By भाषा | Updated: April 24, 2021 19:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल संयुक्त किसान मोर्चे (एसकेएम) ने शनिवार को कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर राजमार्गों के एक ओर का रास्ता कोविड-19 संकट के मद्देनजर ऑक्सीजन टैंकरों एवं एम्बुलेंस का निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के लिए खोल दिया गया है।

बहरहाल, एसकेएम ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने अवरोधक नहीं हटाए हैं।

किसान नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर कई महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं।

एसकेएम ने कुछ दिन पहले घोषणा की थी कि सिंघु बॉर्डर पर राजमार्ग के एक तरफ का रास्ता चिकित्सीय ऑक्सीजन ले जा रहे वाहनों को रास्ता देने के लिए खोला जाएगा।

इसने एक बयान में कहा कि किसानों ने राष्ट्र हित में दिल्ली की सीमाओं पर सड़कों का एक तरफ का रास्ता आपात सेवाओं के लिए पहले ही खोल दिया है।

एसकेएम ने कहा कि सिंघु, गाजीपुर, टीकरी और शाहजहांपुर पर स्वयंसेवी कोविड-19 योद्धाओं की भूमिका लगातार निभा रहे हैं और हर सीमा पर आपात सेवाओं का प्रबंध किया गया है।

इसने कहा कि दिल्ली पुलिस ने अभी तक अवरोधक नहीं हटाए हैं और दिल्ली से आने-जाने वाले वाहनों को किसानों के प्रदर्शन के कारण कोई दिक्कत नहीं हो रही है।

संगठन ने कहा कि किसान कोविड-19 योद्धाओं की उनके गंतव्य तक पहुंचने में मदद कर रहे हैं।

बयान में कहा गया कि एसकेएम किसान समाज कल्याण संगठनों एवं चिकित्सकों की मदद से प्रदर्शन स्थलों पर किसानों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?