समाज से बुराई को समाप्त करने के लिए भगवान राम के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए: केजरीवाल
By भाषा | Updated: October 17, 2021 00:33 IST2021-10-17T00:33:04+5:302021-10-17T00:33:04+5:30

समाज से बुराई को समाप्त करने के लिए भगवान राम के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए: केजरीवाल
नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि सभी को भगवान राम के दिखाए रास्ते पर चलते हुए बुराई का अंत कर समाज में समरसता लाने का काम करना चाहिए।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल द्वारा विधानसभा परिसर में आयोजित सम्पूर्ण रामलीला कार्यक्रम में भाग लिया।
विधानसभा अध्यक्ष द्वारा परिसर में सभी त्यौहार मनाने की परंपरा की शुरुआत के तहत इस कार्य्रकम का आयोजन किया गया था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।