लाइव न्यूज़ :

मानव तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो बालिकाओं को बचाया गया

By भाषा | Updated: August 31, 2021 16:44 IST

Open in App

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने मानव तस्करी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और दो बालिकाओं को बचाया है। बिलासपुर जिले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारियों ने बताया कि आरपीएफ और जीआरपी ने झारखंड की दो नाबालिग आदिवासी लड़कियों को बाल श्रम कराने के लिए दिल्ली ले जाने के आरोप में मानव तस्कर अन्तोनी लुगुन (32 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। बाल कल्याण समिति के निर्देश पर जीआरपी ने जीरो प्राथमिकी दर्ज कर मामले को झारखंड स्थानांतरित कर दिया है। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी भास्कर सोनी ने बताया कि रेलवे के सहायक सुरक्षा आयुक्त (यात्री सुरक्षा) आर तिर्की को इस महीने की 26 तारीख को सूचना मिली थी कि पुरी-कलिंग उत्कल एक्सप्रेस से दो बालिकाओं को कुछ लोग दिल्ली की ओर ले जा रहे हैं। सोनी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद आरपीएफ की टीम ने बिलासपुर में उत्कल एक्सप्रेस में खोजबीन शुरू की लेकिन तब तक ट्रेन रवाना हो गई थी। बाद में इसकी सूचना पेंड्रा रोड आरपीएफ को दी गई और आरपीएफ ने 16 और 17 वर्ष की दो लड़कियों को बरामद कर लिया। इस मामले में आरपीएफ ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि दोनों बालिकाओं और हिरासत में लिए गए लोगों को बिलासपुर लाकर उनसे पूछताछ की गई। पूछताछ में जानकारी मिली कि बालिकाएं झारखंड के सिमडेगा जिले के अंतर्गत खरवागढ़ा गांव की निवासी हैं। करीब के पैतानों गांव निवासी अन्तोनी लुगुन उन्हें कामकाज दिलाने के लिए दिल्ली लेकर जा रहा था। आरपीएफ अधिकारी ने बताया कि अन्तोनी बालिकाओं समेत तीन लोगों को दिल्ली लेकर जा रहा था। इनमें एक युवती है जो पहले भी कामकाज के सिलसिले में बाहर जाती रही है। दोनों बालिकाएं इस युवती की परिचित हैं। इस मामले में रेलवे पुलिस ने संदेह के आधार पर एक दम्पती को भी हिरासत में लिया था। जांच के बाद अन्तोनी के अलावा तीनों को छोड़ दिया गया है। सोनी ने बताया कि दोनों बालिकाओं को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के किशनगंज जिले में परिजनों ने बेटे को मृत मानकर किया अंतिम संस्कार, वह युवक कुछ दिन बाद लौटा घर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेमम्मी, नहीं... मम्मी, नहीं?, रेल पटरी पर कूदने वाली थी मां, 7 वर्षीय छोटी बेटी ट्विंकल दौड़कर आगे आई और पीछे से कसकर पकड़ा

कारोबारUS Iran Israel War: गैस नहीं मिलने से बदल रहा मेनू?, हाेटल में समाेसा, दाेसा, पराठे खाना भूल जाइये?

क्राइम अलर्टगांव से बाहर 200 मीटर की दूरी पर कार खड़ी की और ट्रेन के सामने कूदकर 45 वर्षीय पिता यश गुप्ता और 14 वर्षीय बेटी ने दी जान, आखिर क्यों की आत्महत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर