लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से फिर एक मौत

By भाषा | Updated: November 18, 2021 22:29 IST

Open in App

जयपुर, 18 नवंबर राजस्थान में लंबे समय बाद बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक रोगी की मौत हो गई। साथ ही, राज्य में संक्रमण के 18 नये मामले सामने आए हैं।

राज्य के चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण से राजधानी जयपुर में एक मौत दर्ज की गई है। शहर में वायरस से 12 और लोग संक्रमित मिले हैं।

पिछले चौबीस घंटे में अजमेर में चार, बारां एवं पाली में एक-एक नया मामला सामने आया है। राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 954568 मामले आ चुके हैं जबकि 8955 मौत इस खतरनाक संक्रमण से हुई है। इस समय राज्य में 95 रोगी उपचाराधीन हैं।

इस बीच संक्रमण के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों से पांच स्तरीय कार्यनीति का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

चिकित्सा विभाग के शासन सचिव वैभव गालरिया ने बताया कि कई माह तक कोरोना मामलों की संख्या बहुत कम रहने के बाद एक बार पुन: इन मामलों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। कोरोना संक्रमण बढ़े नहीं-- इसके लिए चिकित्सा विभाग की ओर से विशेष सतर्कता और कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन कराने का अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।

उन्होंने कहा कि बीते त्यौहारी सीजन और वर्तमान में जारी शादी सीजन के दौरान कोरोना नियमों की काफी अनदेखी की जा रही है। नतीजतन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने कहा कि लेकिन इसका फैलाव अधिक न हो इसके लिए 'फाइव फोल्ड स्ट्रेटजी' के तहत जाचं, पता लगाने, उपचार करने, टीका लगाने एवं कोविड उपयुक्त आचरण पर जोर दिया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा