लाइव न्यूज़ :

पालघर में कपड़ा फैक्टरी में विस्फोट से एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल

By भाषा | Updated: September 4, 2021 10:32 IST

Open in App

महाराष्ट्र में पालघर जिले के तारापुर औद्योगिक क्षेत्र में एक कपड़ा फैक्टरी में शनिवार तड़के विस्फोट होने और आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और पांच अन्य लोग घायल हो गए जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।पालघर जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि यह घटना सुबह करीब छह बजे हुई। धमाका इतना तेज था, कि चार से पांच किलोमीटर दूर भी इसकी आवाज सुनाई दी। विस्फोट के बाद तारापुर एमआईडीसी, बोईसर में स्थित फैक्टरी में भयानक आग लग गयी। उन्होंने बताया, ‘‘घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान अभी नहीं की जा सकी है क्योंकि शव इतना जल गया है कि उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है।’’ उन्होंने बताया कि घटना के बाद फैक्टरी के दो कर्मचारी लापता बताए जा रहे हैं और उन्हें ढूंढने की कोशिशें चल रही हैं।कदम ने बताया कि सूचना मिलने पर दमकलकर्मी और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उन्होंने बचाव अभियान शुरू किया। अभी तक उपलब्ध सूचना के अनुसार फैक्टरी की एक इकाई में विस्फोट हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘आग पर काबू पा लिया गया है और प्रशीतन अभियान चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपालघर में कपड़ा फैक्टरी में विस्फोट से दो लोगों की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर