लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः बॉर्डर से लापता हुआ BSF का जवान, ड्यूटी के दौरान लगा रहा था गश्त, सेना चला रही है सर्च ऑपरेशन

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 29, 2019 10:28 IST

जम्मू-कश्मीरः जवान गश्त के दौरान गायब हुआ है, जिसके बाद इलाके में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यह जानकारी बीएसएफ की ओर से दी गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) का जवान लापता होगया है।

जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) का जवान लापता होगया है। बताया जा रहा है कि जवान उस समय गायब हुआ है जिस समय वह अरनिया सेक्टर में ड्यूटी के दौरान गश्त लगा रहा था। यह जानकारी बीएसएफ की ओर से दी गई है। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, जवान गश्त के दौरान गायब हुआ है, जिसके बाद इलाके में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।  आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के बाद से सीमा पर तनाव बढ़ा हुआ है। पाकिस्तानी लगातार नापाक हरकतें कर रहा है और वह सीजफायर उल्लंघन कर रहा है। बीते दिन पाक सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम चौकियों और गांवों पर मोर्टार से गोलाबारी और छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी थी। 

उन्होंने बताया था कि शाहपुर और करणी सेक्टरों में शाम लगभग पांच बजकर 15 मिनट पर सीमा पार से बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू हुई जिसका भारतीय सेना ने कड़ा जवाब दिया। 

प्रवक्ता ने बताया था कि संघर्ष विराम उल्लंघन के ताजा मामले में भारतीय सीमा की ओर किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। इस वर्ष पाकिस्तान ने एलओसी पर दो हजार से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसमें 21 भारतीयों की मौत हुई और कई अन्य घायल हुए हैं।

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बलजम्मू कश्मीरएलओसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत