लाइव न्यूज़ :

नागौर में 1.97 लाख रुपये के जाली नोट के साथ एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 1, 2021 20:50 IST

Open in App

जयपुर, एक अक्तूबर राजस्थान के नागौर जिले की लाडनूँ थाना पुलिस ने 1.97 लाख रुपये के जाली भारतीय नोटों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मामले में आगे जांच की जा रही है।

नागौर के पुलिस अधीक्षक अभिजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी बुंदु खां (29) को गिरफ्तार किया गया, जिसके तार कुख्यात जाली नोट तस्कर रफीक गिरोह से जुड़े हुए हैं। बरामद जाली नोट 2000 व 500 रुपये की सीरीज के हैं।

एक बयान के अनुसार लाडनूं पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि तीन माह पहले पकड़े गये गिरोह के सरगना रफीक खान ने जाली भारतीय मुद्रा की एक बड़ी खेप लाडनूँ में किसी व्यक्ति के पास रखी है, जो उसके परिचालन की फिराक में है। बयान के मुताबिक, लाडनूँ पुलिस ने आरोपी की पहचान व लोकेशन का पता लगा बुंदु खान को बृहस्पतिवार को पकड़ लिया। इसमें कहा गया कि उसके पास तलाशी में दो-दो हजार रूपये के 38 व पांच-पांच सौ रूपये के 242 जाली नोट मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'