लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के बीच एक बार फिर से देशभर में पूरी तरह से रुक जाएगा ट्रेन का पहिया?, जानें क्या है वजह

By अनुराग आनंद | Updated: October 13, 2020 18:17 IST

भारतीय रेलवे कर्मचारियों की बड़ी यूनियन नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमैन (एनएफआईआर) ने अपनी लंबित मांगों को पूरी करने के लिए कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देएनएफआईआर ने कहा कि हम नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा रेलवे को प्राइवेट कंपनी के हाथों में देने को स्वीकार नहीं करेंगे। संगठन ने कहा कि 13 लाख रेल कर्मचारी अपनी जिंदगी को दांव पर लगाकर दिन-रात मेहनत कर भारतीय रेल को चला रहे हैं।एनएफआईआर ने जल्द मांग नहीं पूरा किए जाने की स्थिति में देशभर में हड़ताल करने की घोषणा की है।

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में तेजी से वृद्धि हो रही है। लॉकडाउन के बाद एक बार फिर से कुछ स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए चलाए जा रहे हैं। 

इस बीच खबर है कि एक बार फिर से देशभर में भारतीय रेलवे का पहिया थम सकता है। न्यूज 18 की मानें तो अपनी मांगों को लेकर रेलवे कर्मचारियों ने देशभर में रेल हड़ताल करने का ऐलान किया है।

भारतीय रेलवे कर्मचारियों की बड़ी यूनियन नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमैन (एनएफआईआर) ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।

भारतीय रेलवे कर्मचारी संगठन ने ये कहा-

बता दें कि एनएफआईआर के महामंत्री डॉ. एम रघुवईया ने मंगलवार को कहा कि कोरोना संकट (Corona Crisis) के बीच 13 लाख रेल कर्मचारी अपनी जिंदगी को दांव पर लगाकर दिन-रात मेहनत कर भारतीय रेल को चला रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद भारत सरकार रेल कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा नहीं कर रही।

जानें क्या है रेलवे कर्मचारियों की मांग-

इस मामले में संगठन का कहना है कि देशभर में रेलकर्मचारियों का करीब 2000 करोड़ रुपये बोनस पेंडिंग पड़ा है, जिसका भुगतान सरकार की ओर से रेल कर्मचारियों को अभी तक नहीं किया गया है।

यहां तक की कोरोना काल में रेलवे ऑपरेशन को सुचारू रखने के लिए रेल कर्मी काम कर रहे हैं, जिससे कोविड 19 संक्रमण के चलते अभी तक करीब 300 रेल कर्मचारी मर चुके हैं। इन रेलवेकर्मियों के परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए।

रेलवे का निजीकरण स्वीकार नहीं है

एनएफआईआर संगठन के महामंत्री रघुवईया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में कहा था क‍ि भारतीय रेलवे नवरत्‍न है, लेकिन आज इसी नवरत्‍न के निजीकरण का काम चल रहा है। रेलवे परिचालन को प्राइवेट हाथों में दिया जा रहा है। एनएफआईआर इसे बिल्‍कुल स्‍वीकार नहीं करेगा।

टॅग्स :भारतीय रेलकोरोना वायरसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन