लाइव न्यूज़ :

दो कारोबारियों की याचिका पर अदालत ने केंद्र और गूगल से मांगा जवाब

By भाषा | Updated: August 17, 2021 17:10 IST

Open in App

दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को केंद्र और सर्च इंजन गूगल से दो कारोबारियों की उस याचिका पर जवाब मांगा है जिसमें उन्होंने उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों से संबंधित कुछ लेख विभिन्न ऑनलाइन मंचों से हटाने की मांग की है। दोनों याचिकाकर्ताओं ने कहा कि आपराधिक मामले 2002 के हैं और अदालत द्वारा उन्हें 2016 में आरोप मुक्त किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि ये लेख हालांकि इंटरनेट पर अब भी उपलब्ध हैं जिसके कारण उन्हें तस्करी और अवैध गतिविधियों में शामिल होने की धारणा पर सामाजिक कलंक का सामना करना पड़ता है। न्यायमूर्ति रेख पल्ली ने याचिका पर केंद्र, गूगल और एक राष्ट्रीय दैनिक को नोटिस जारी किया और उन्हें तीन सप्ताह के अंदर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। इस मामले में अब 28 अक्टूबर को आगे सुनवाई होगी। अदालत ने हालांकि याचिकाकर्ताओं को इस चरण में किसी तरह की छूट देने से इनकार करते हुए कहा कि “वह इसे देखेगी।” अदालत ने कहा, “आपके पास निजता का अधिकार है लेकिन हम देखेंगे कि इस पर संतुलन कैसे साधा जा सकता है।”विमानन क्षेत्र में काम करने वाले कारोबारी अनिवासी भारतीय जयदीप मीरचंदानी और शियाज अमानी ने अपने निजता के अधिकार और लेखों को हटाए जाने के संदर्भ में गूगल और एक राष्ट्रीय दैनिक को निर्देश दिए जाने का अदालत से अनुरोध किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील