लाइव न्यूज़ :

लद्दाख मोर्चे पर अब भारतीय सैनिकों का मुकाबला चीनी रोबोट सिपाहियों से, एलएसी पर तैनात रोबोट सिपाही

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 14, 2025 19:35 IST

बताया जाता है कि इन रोबोट सैनिकों को तैनात करने की जरूरत चीनी सेना को उस समय महसूस हुई जब भयानक सर्दी और मौसम की विपरीत परिस्थितियों के बीच लाल सेना को अपने जवानों के मनोबल को बनाए रखने में दिक्कत आई।

Open in App

जम्मू: लद्दाख के मोर्चे से चिंताजनाक खबर यह है कि भयानक सर्दी की परिस्थितियों का तोड़ निकालते हुए चीन ने अब एलएसी पर बड़ी संख्या में अपने रोबोट सैनिक तैनात करने आरंभ कर दिए हैं। नतीजतन अब लद्दाख के मोर्चे पर चीन से उलझने की परिस्थितियों में भारतीय जवानों को इन रोबोट सैनिकों से मुकाबला करना होगा जो आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस से भरपूर हैं। एक खबर के मुताबिक, चीनी सेना ने इन रोबोटों को मशीनगनों से लैस कर भारत से सटी एलएसी पर दर्जनों के हिसाब से तैनात किया है। 

बताया जाता है कि इन रोबोट सैनिकों को तैनात करने की जरूरत चीनी सेना को उस समय महसूस हुई जब भयानक सर्दी और मौसम की विपरीत परिस्थितियों के बीच लाल सेना को अपने जवानों के मनोबल को बनाए रखने में दिक्कत आई। बताया जाता है कि चीनी सेना ने करीब 4 से 5 प्रकार के रोबोट सैनिकों को एलएसी पर तैनात किया है। इनमें शार्प क्लास, म्यूल 200, वीपी 22 आर्म्ड कैरियर, 150-लिनक्स नाम के रोबोट, रोबट व्हीकल शामिल हैं। जो सटीक निशाना लगाने और सभी प्रकार के हमलों से अपने आपको बचाने में सक्षम हैं।

इसके अतिरिक्त चीनी सेना ने अब लद्दाख सेक्टर में बड़ी संख्या में ड्रोनों की तैनाती कर माहौल को पूरी तरह से इलेक्ट्रानिक वारफेयर का बना दिया है। दरअसल पिछले डेढ़ साल से लद्दाख की चोटियों पर जमे हुए चीनी सैनिक सर्दी को बर्दाशत नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि मात्र 24 घंटों की ड्यूटी के उपरांत उनको बदला जा रहा है पर चीनी सेना के लिए यह तैनाती परेशानी का सबब बन चुकी है। इससे निपटने को उसने अब सैनिक रोबोटों का सहारा लेना शुरू कर दिया है।

आनलाइन सर्कुलेट हो रहे एक वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि बीजिंग ने भारत के सामने लाइन आफ एक्चुअल कंट्रोल पर पहले ही किलर रोबोट तैनात कर दिए हैं। यह वीडियो - कथित तौर पर भारतीय सैनिकों द्वारा रिकार्ड किया गया है - इसमें एक बंजर इलाका दिखाया गया है जहां इंसानों की जगह निगरानी के लिए एक रोबोट जैसी आकृति तैनात दिख रही है। जैसे ही कैमरा ज़ूम आउट होता है, आस-पास के पहाड़ और इलाका दिखाई देता है, जिससे इस क्षेत्र में रोबोटिक तैनाती के बारे में अटकलें और तेज हो गई हैं।

वीडियो में यह साफ नहीं है कि यह रोबोट है या कोई स्टैटिक निगरानी उपकरण। हालांकि, यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहस छेड़ने के लिए काफी था, जिसमें लोग चीन की रक्षा तैयारियों पर बात कर रहे थे। गौरतलब है कि भारत और चीन एलएसी पर नो-फायरिंग स्टेटस बनाए रखने में कामयाब रहे हैं। 2020 में गलवान घाटी झड़पों के दौरान दोनों देश संघर्ष के करीब आ गए थे और उस समय चीनी सैनिकों ने नुकीली छड़ों का इस्तेमाल किया था। अब, वायरल वीडियो के बाद, नेटिजन्स इस बात पर बहस कर रहे हैं कि क्या चीन अपने दुश्मनों के खिलाफ मेटल बनाम मांस या रोबोट बनाम इंसान युद्ध की तैयारी कर रहा है।

टॅग्स :Line of Actual Controlचीनभारतीय सेनाIndian army
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

कारोबारलद्दाखः रोमांच, खूबसूरती और प्यार?, एप्रीकोट ब्लासम फेस्टिवल का आनंद उठाने चले आईए?

भारतलद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर हिमस्खलन की चपेट में आने से वाहन दबे, 7 की मौत और कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’