उप्र में एंबुलेंस सेवा के कर्मियों पर कार्रवाई पर प्रियंका ने कहा: ऐसी सरकार से प्रदेश को भगवान बचाए

By भाषा | Published: July 29, 2021 03:14 PM2021-07-29T15:14:04+5:302021-07-29T15:14:04+5:30

On the action on the personnel of the ambulance service in UP, Priyanka said: God save the state from such a government | उप्र में एंबुलेंस सेवा के कर्मियों पर कार्रवाई पर प्रियंका ने कहा: ऐसी सरकार से प्रदेश को भगवान बचाए

उप्र में एंबुलेंस सेवा के कर्मियों पर कार्रवाई पर प्रियंका ने कहा: ऐसी सरकार से प्रदेश को भगवान बचाए

नयी दिल्ली, 29 जुलाई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश में एंबुलेंस सेवा के कई हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बृहस्पतिवार को राज्य सरकार पर निशाना साधा और कहा कि ऐसी सरकार से प्रदेश को भगवान बचाए।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘उप्र में कोरोना काल में सरकार एंबुलेंस कर्मियों पर फूल बरसाने की बात करती थी और उन्होंने जैसे ही अपने अधिकारों की आवाज उठाई, सरकार उन पर लट्ठ बरसाने की बात कर रही है। सरकार ने एस्मा लगाकर 500 से अधिक कर्मी बर्खास्त कर दिए और जनता परेशान है। ऐसी सरकार से प्रदेश को भगवान बचाए।’’

गौरतलब है कि एंबुलेंस सेवा से जुड़ा अनुबंध एक कंपनी को दिए जाने के खिलाफ इन दिनों उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर 108 तथा 102 एंबुलेंस के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। सरकार ने आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) लागू करके कई कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। बलिया में हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों के चार नेताओं सहित 250 से अधिक कर्मचारियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: On the action on the personnel of the ambulance service in UP, Priyanka said: God save the state from such a government

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे