लाइव न्यूज़ :

सीएम धामी के यूनिफॉर्म सिविल कोड वाले बयान पर बोले कपिल सिब्बल- कृपया अपनी पार्टी व खुद को ना करें शर्मिंदा

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 12, 2022 13:34 IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने वाले पर बयान पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने प्रतिक्रिया दी है। सिब्बल ने इस विषय में ट्वीट करते हुए कहा कि पुष्कर एस धामी जी, यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की घोषणा करते समय आप कृपया अपनी पार्टी और खुद को शर्मिंदा न करें।

Open in App
ठळक मुद्देपुष्कर सिंह धामी के राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने वाले पर बयान पर कपिल सिब्बल ने प्रतिक्रिया दी है। सिब्बल ने इस विषय में किया ट्वीट

नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने वाले पर बयान पर प्रतिक्रिया दी है। सिब्बल ने इस विषय में ट्वीट करते हुए लिखा, "पुष्कर एस धामी जी, अगर बीजेपी सत्ता में आती है तो उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की घोषणा करते समय कृपया अपनी पार्टी और खुद को शर्मिंदा न करें। इससे पता चलता है कि आपकी पार्टी उत्तराखंड में हार रही है और आपको कुछ कानूनी सलाह चाहिए।"

बता दें कि उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ने कहा था कि आगामी नई भाजपा सरकार अपने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद न्यायविदों, सेवानिवृत जनों, समाज के प्रबुद्धजनों और अन्य लोगों की एक कमेटी गठित करेगी जो उत्तराखंड राज्य के लिए यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार करेगी। उन्होंने ये भी कहा था कि इस यूनिफॉर्म सिविल कोड का दायरा विवाह, तलाक, ज़मीन जायदाद और उत्तराधिकार जैसे विषयों पर सभी नागरिकों के लिए समान कानून हो, चाहे वे किसी भी धर्म में विश्वास रखते हों।

अपनी बात को जारी रखते हुए सीएम धामी ने कहा था कि यूनिफॉर्म सिविल कोड संविधान निर्माताओं के सपनों को पूरा करने की दिशा में भी एक प्रभावी कदम होगा। उत्तराखंड में जल्द से जल्द यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने से राज्य के सभी नागरिकों को समान अधिकारों को बल मिलेगा। बता दें कि उत्तराखंड के सात उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और पंजाब में विधानसभा चुनाव शुरू हो गए हैं। वहीं, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए एक ही चरण में वोट पड़ने हैं। उत्तराखंड की की 70 विधानसभा सीटों पर मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। 14 फरवरी 2022 को इन सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022कपिल सिब्बलकांग्रेसBJPपुष्कर सिंह धामीउत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022उत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे