लाइव न्यूज़ :

प्रकाशोत्सव पर पीएम मोदी ने कहा- पवित्र शिक्षा से पूरे विश्व को प्रकाशयुक्त करते हैं श्री गुरु ग्रंथ साहिब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2020 21:41 IST

प्रकाशोत्सव के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सेवा, करुणा के अतिरिक्‍त सौहार्द सिखाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनरेंद्र मोदी ने कहा कि यह पर्व न्यायपूर्ण और समान समाज का मार्ग प्रशस्त करते हैं। यह हमें अन्याय के आगे कभी नहीं झुकने की भी शिक्षा देते हैं।इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं।

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के ‘‘प्रकाश पर्व’’ पर बुधवार को लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पवित्र ग्रंथ अपनी शिक्षा से पूरी दुनिया को प्रकाशयुक्त करता है। उन्होंने कहा कि इससे प्रेरणा लेकर सिख समुदाय ने विश्व स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी सेवा की है और उनकी दिलेरी और उदारता उल्लेखनीय रही है।

नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘श्री गुरु ग्रंथ साहिब अपनी शिक्षा से पूरे विश्व को प्रकाशयुक्त करता है। इससे प्रेरणा लेकर सिखों ने विश्व स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी सेवा की है। उनकी दिलेरी और उदारता उल्लेखनीय रही है।

गुरु ग्रंथ साहिब हमेशा मानवता का मार्गदर्शन करते रहे।’’ प्रकाशोत्सव के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सेवा, करुणा के अतिरिक्‍त सौहार्द सिखाते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह न्यायपूर्ण और समान समाज का मार्ग प्रशस्त करते हैं। यह हमें अन्याय के आगे कभी नहीं झुकने की भी शिक्षा देते हैं। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं।’’  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसिखइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे