लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने किया पंचायती राज दिवस का उद्घाटन, कहा- बदलना चाहता हूँ गाँव वालों की जिंदगी

By भारती द्विवेदी | Updated: April 24, 2018 13:45 IST

मध्य प्रदेश मंडला से पीएम मोदी ने देश की 2.44 लाख पंचायतों को संबोधित किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 24 अप्रैल: मध्यप्रदेश के मंडला में पीएम नरेंद्र मोदी ने  पंचायती राज दिवस का उद्घाटन किया है। वहां पर पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- 'राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर मैं मध्यप्रदेश आकर मुझे खुशी हो रही है। बापू ने हमेशा गांव की महत्व पर प्रकाश डाला और ग्राम स्वराज की बात की है।' मंडला में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद हैं।

 

पंचायती राज दिवस उद्घाटन में क्या बोले पीएम मोदी- 

- गांधी ने कहा था भारत की पहचान गांव है। गांधी के सपनों को साकार करने का मौका है।

- गांव के लिए कुछ करने का संकल्प लें। बापू ने ग्राम स्वराज की कल्पना की।

- बापू के सपनों को साकार करना है। पांच साल में अच्छा काम करने का संकल्प लें।

- पंचायतों में रहने वालों को प्रणाम करता हूं। गांव में रहने वाले लोगों की जिंदगी बदलना चाहता हूं।

- जल संरक्षण के लिए क्या कर सकते हैं, उसके लिए सोचिए। पानी की हर बूंद संरक्षित होनी चाहिए।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जब ग्रामीण विकास की बात आती है तो बजट महत्वपूर्ण हो जाता है। लेकिन पिछले कुछ सालों में सिर्फ बजट तक बात सीमित नहीं रह गई है, अब लोग बजट के साथ यह भी ध्यान देते हैं कि जो पैसा बजट में मिला वो खर्च भी हुआ या नहीं और यह सब अब एक पारदर्शी तरीके से किया जाता है।

रेप की घटनाओं का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग राक्षसी काम करेंगे, उन्हें फांसी पर लटकाएंगे। बेटे शिक्षित होंगे तो बेटियां सुरक्षित होंगी। हमें अपने लड़कों को शिक्षित करना होगा।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण