लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनाव: लालू ने कहा-भाजपा का ‘‘सफाया’’ शुरू हुआ; नीतीश ने विपक्षी एकता पर ध्यान केंद्रित किया

By भाषा | Updated: May 17, 2023 07:31 IST

बिहार के सीएम नीतीश कुमार से जब बाबा धीरेंद्र शास्त्री के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा है कि ‘‘संविधान में सभी धर्मों के अनुयायियों को समान अधिकार दिए गए हैं। तब वह पैदा भी नहीं हुए थे, न ही हम थे। हमें गर्व है कि बिहार कई धर्मों और धर्मों के मंदिरों वाला स्थान है और यह दूर-दूर से तीर्थयात्रियों को आकर्षित करता है।’’

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत पर लालू यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि इस चुनाव से भाजपा का ‘‘सफाया’’ शुरू हुआ है। उधर नीतीश कुमार विपक्षी एकता की बैठक के लिए अपनी कोशिशें शुरू कर दी है।

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद ने मंगलवार को कहा कि कर्नाटक के चुनाव परिणाम के साथ भाजपा का ‘‘सफाया’’ शुरू हो गया है। कर्नाटक में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल की है। कर्नाटक चुनाव के परिणाम पर राजद सुप्रीमो ने कहा, ‘‘भाजपा का सफाया शुरू हो गया है।’’ कुछ समय पहले सिंगापुर में गुर्दा प्रतिरोपण कराने वाले राजद सुप्रीमो ने राष्ट्रीय राजधानी जाने से पूर्व पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की है।

गुर्दा प्रतिरोपण कराने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में रह रहे राजद सुप्रीमो कुछ दिनों पूर्व अपने अपने गृह नगर वापस आए थे। लालू के करीबी सहयोगियों के अनुसार उनका नवीनतम दिल्ली दौरा सिंगापुर के डॉक्टरों की एक टीम की यात्रा के कारण हुआ है जिनसे वे परामर्श करना चाहते हैं। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि लालू पटना कब वापस आएंगे। बता दें कि लालू चारा घोटाले के मामलों में जमानत पर हैं। 

विपक्षी दलों के नेताओं के बैठक पर क्या बोले सीएम नीतीश कुमार

इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वह दक्षिणी राज्य में नयी सरकार के गठन के बाद विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बैठक करने को लेकर उत्सुक हैं। यहां एक कार्यक्रम के इतर नीतीश कुमार ने कहा, ‘‘मैंने कांग्रेस को कर्नाटक में उसके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी थी। हमें उम्मीद है कि वे जल्द ही सरकार का गठन पूरा करेंगे।’’ 

पटना में विपक्षी नेताओं की एक बैठक आयोजित करने की योजना के बारे में पूछे जाने पर नीतीश ने कहा, ‘‘हमने इस बारे में समान विचारधारा वाले नेताओं से बात की है। हमने कर्नाटक में चुनाव को देखते हुए चीजों को रोक दिया था। एक बार जब वे (कांग्रेस) सरकार गठन कर लेंगे तो हम (बैठक के लिए) तारीख तय करेंगे।’’ 

धीरेंद्र शास्त्री पर क्या बोले सीएम नीतीश 

धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा के बयानों के बारे में पूछे जाने पर नीतीश ने कहा, ‘‘संविधान में सभी धर्मों के अनुयायियों को समान अधिकार दिए गए हैं। तब वह पैदा भी नहीं हुए थे, न ही हम थे। हमें गर्व है कि बिहार कई धर्मों और धर्मों के मंदिरों वाला स्थान है और यह दूर-दूर से तीर्थयात्रियों को आकर्षित करता है।’’ 

बागेश्वर बाबा ने अपनी एक सभा में कथित तौर पर कहा था कि ‘‘बिहार एक हिंदू राष्ट्र के गठन का मार्ग प्रशस्त करेगा।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह भी ध्यान में रखा जाना चाहिए कि कोई भी संविधान के मूल चरित्र में बदलाव नहीं ला सकता है। इस तरह की कवायद के लिए संसद के दोनों सदनों में दो तिहाई बहुमत की आवश्यकता होगी।’’ 

गिरिराज सिंह के आरोपों पर कही यह बात

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार पर बागेश्वर बाबा का दरबार आयोजित करने में सहायता प्रदान करने से इनकार करने और ऐसा करके सनातन धर्म के प्रति उदासीनता का आरोप लगाया था। सिंह के बयान के बारे में पूछे जाने पर नीतीश ने कहा, ‘‘कई लोग (भाजपा में) अपने आकाओं से कुछ प्रशंसा की उम्मीद में मुझे गाली देते रहते हैं लेकिन सरकारें धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नीतियां नहीं बना सकती हैं।’’  

टॅग्स :बिहारलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारगिरिराज सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर