लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय सांसदों के कश्मीर दौरे पर प्रियंका गांधी ने पूछा- PMO तक कैसी हुई ‘इंटरनेशनल ब्रोकर’ की पहुंच

By भाषा | Updated: October 30, 2019 18:33 IST

Open in App
ठळक मुद्देयूरोपियन यूनियन के सांसदों के जम्मू-कश्मीर दौरे पर प्रियंका गांधी ने कसा तंजप्रियंका ने कहा- ‘इंटरनेशनल ब्रोकर’ की प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंच है, किसानों और बेरोजगारों को यह सुविधा नहीं

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूरोपीय सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल के जम्मू-कश्मीर के दौरे को लेकर बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘इंटरनेशनल ब्रोकर’ की प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंच है, लेकिन देश के किसानों और बेरोजगारों को यह सुविधा हासिल नहीं है।

इसके साथ उन्होंने यह सवाल भी किया कि प्रधानमंत्री कार्यालय में ‘इंटरनेशनल ब्रोकर’ की पहुंच कैसे बनी? प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, 'भारत के किसानों-बेरोजगार युवाओं के लिए ये सुविधा नहीं है कि PM से मुलाकात हो सके, समस्याएं सुनी जा सकें। लेकिन मादी शर्मा जैसे इंटरनेशनल बिजनेस ब्रोकर बड़ी शान से लिख सकते हैं कि भारत आइए, हम आपका खर्चा भी उठाएँगे, प्रधानमंत्री कार्यालय में हमारी पहुंच है, हम आपको प्रधानमंत्री से भी मिलवाएंगे।' 

उन्होंने सवाल किया, 'इन बिजनेस ब्रोकर की प्रधानमंत्री कार्यालय में पहुँच बनी कैसे?’ 

गौरतलब है कि 23 यूरोपीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने जम्मू-कश्मीर का दो दिवसीय दौरा किया। इन सांसदों ने बुधवार को कहा कि अनुच्छेद 370 भारत का आंतरिक मामला है और वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में वह देश के साथ खड़े हैं।

टॅग्स :प्रियंका गांधीजम्मू कश्मीरनरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे