कांग्रेस स्थापना दिवस पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "हम उस भारत में भरोसा रखते हैं, जो संसदीय लोकतंत्र पर आधारित हो"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: December 28, 2023 03:05 PM2023-12-28T15:05:06+5:302023-12-28T15:09:53+5:30

कांग्रेस पार्टी के 139वें स्थापना दिवस पर पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि कांग्रेस का मकसद जनकल्याण है। 

On Congress Foundation Day, Mallikarjun Kharge said, "We believe in an India which is based on parliamentary democracy" | कांग्रेस स्थापना दिवस पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "हम उस भारत में भरोसा रखते हैं, जो संसदीय लोकतंत्र पर आधारित हो"

साभार- एक्स

Highlightsकांग्रेस पार्टी अपना 139वां स्थापना दिवस मना रही है कांग्रेस मुख्यालय पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने ध्वजारोहण कार्यक्रम में हिस्सा लियाखड़गे ने पार्टी स्थापना दिवस पर कहा है कि कांग्रेस का मकसद जनकल्याण है

नई दिल्ली:कांग्रेस पार्टी के 139वें स्थापना दिवस पर पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि कांग्रेस का मकसद जनकल्याण है। 
इस मौके पर दिल्ली के अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने ध्वजारोहण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता, जिसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, के सी वेणुगोपाल आदि शामिल हुए।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर लिखा, “कांग्रेस का उद्देश्य जनकल्याण और देश का विकास है। हम उस भारत में यकीन करते हैं जो संसदीय लोकतंत्र पर आधारित है और जिसमें हर किसी के लिए समान अवसर उपलब्ध हैं। जहां न किसी के भेदभाव होता है और जहां संविधान के मुताबिक हर किसी को राजनीतिक, आर्थिक और समाजिक अधिकार बराबर मिले हुए हैं।”

इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी। राहुल गांधी ने कहा कि प्रेम, सद्भाव और सम्मान के खंभों पर ही बराबरी और भाईचारे की छत तैयार होती है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें कांग्रेस पार्टी का सदस्य  होने पर गर्व का अनुभव होता है।

कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए चंदा अभियान पर बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि 100 साल पहले महात्मा गांधी ने कांग्रेस पार्टी चलाने के लिए ‘तिलक स्वराज फंड’ स्थापित किया था। आज कांग्रेस पार्टी ने ‘डोनेट फॉर देश’ नाम का अभियान शुरू किया है, जिसका मकसद लोकतंत्र की हिफाजत करना है।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने इस मौके पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि कुछ उद्योगपतियों के लिए काम करने वाली मोदी सरकार से संविधान की रक्षा करने के लिए ही ‘डोनेट फॉर देश’ नाम का अभियान शुरू किया गया है।

Web Title: On Congress Foundation Day, Mallikarjun Kharge said, "We believe in an India which is based on parliamentary democracy"

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे