लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370 पर कमलनाथ ने कहा- घाटी में शांति के बारे में वक्त ही बताएगा

By भाषा | Updated: August 9, 2019 01:44 IST

 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि केवल समय ही बताएगा कि क्या अनुच्छेद 370 समाप्त करने का मोदी सरकार का कदम जम्मू कश्मीर में शांति स्थापित करेगा और आतंकवादी गतिविधियों में कमी लाएगा?

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने मुद्दे पर विस्तृत चर्चा के लिए शुक्रवार को अपने सभी महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और प्रदेश पार्टी प्रमुखों की बैठक बुलाई है।  कमलनाथ नवी मुम्बई के वाशी में मध्यप्रदेश सरकार के गेस्टहाउस ‘मध्यलोक’ के उद्धाटन के इतर संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि केवल समय ही बताएगा कि क्या अनुच्छेद 370 समाप्त करने का मोदी सरकार का कदम जम्मू कश्मीर में शांति स्थापित करेगा और आतंकवादी गतिविधियों में कमी लाएगा? कमलनाथ नवी मुम्बई के वाशी में मध्यप्रदेश सरकार के गेस्टहाउस ‘मध्यलोक’ के उद्धाटन के इतर संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा,‘‘केवल समय ही बताएगा कि अनुच्छेद 370 हटाने के बाद रोजगार के कितने मौके बनते हैं और क्या आतंकवादी कृत्यों में कमी आती है..

यह हमारे समक्ष सबसे बड़ा सवाल है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस बारे में बात करना कि अनुच्छेद 370 हटाने के एक या दो दिन में क्या होगा, वास्तव में बेमतलब है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह देखना होगा कि क्या जम्मू कश्मीर में शांति बनी रहती है और क्या आतंकवादी गतिविधियों में कमी आती है?’’ कांग्रेस में उनके सहयोगी ज्योतिरादित्य सिंधिया के मोदी सरकार के अनुच्छेद 370 पर कदम के समर्थन में आने के बारे में पूछे जाने पर कमलनाथ ने कहा, ‘‘वह (सिंधिया) मुद्दे पर कांग्रेस कार्य समिति के प्रस्ताव के साथ हैं और अंतत: इस पर पार्टी के प्रस्ताव का समर्थन करेंगे।’’ पाकिस्तान ने कश्मीर मुद्दे को लेकर बुधवार को भारत के साथ द्विपक्षीय राजनयिक संबंधों को कमतर करने का फैसला किया और कुछ ही देर बाद भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को निष्कासित कर दिया गया।

पाकिस्तान के इस कदम पर कमलनाथ ने कहा,‘‘यह उनकी (पाकिस्तान) सोच और धारणा है और पूरा विश्व इसे जानता है।’’ पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने पाकिस्तान पर कश्मीर में आतंकवाद फैलाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा,‘‘ दुनिया भर में साबित हो चुका है कि पाकिस्तान आतंकवाद का गढ़ है।’’ संसद ने मंगलवार को संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू कश्मीर को मिले विशेष दर्जे को समाप्त करने के एक प्रस्ताव और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने संबंधी एक विधेयक को मंजूरी दे दी थी।

सिंधिया के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जनार्दन द्विवेदी और दीपेंद्र हुड्डा इसके समर्थन में बोले। मुद्दे पर मोदी सरकार का समर्थन करते हुए सिंधिया ने बुधवार को ट्वीट किया था, ‘‘मैं जम्मू कश्मीर और लद्दाख पर उठाए गए कदम और भारतीय संघ में उसके पूर्ण एकीकरण का समर्थन करता हूं। बेहतर होता यदि संवैधानिक प्रक्रिया का पालन किया गया होता। तब कोई सवाल नहीं उठते। फिर भी, यह हमारे देश के हित में है और मैं इसका समर्थन करता हूं।’’ कांग्रेस ने मुद्दे पर विस्तृत चर्चा के लिए शुक्रवार को अपने सभी महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और प्रदेश पार्टी प्रमुखों की बैठक बुलाई है। 

टॅग्स :कमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 19 जून को 3 सीट पर मतदान?, बीजेपी के पास 164 विधायक, क्रॉस वोटिंग इतिहास देख कर कांग्रेस खेमे में डर?

भारतमध्य प्रदेश कांग्रेसः ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना क्षेत्र में दिग्विजय सिंह के विधायक पुत्र जयवर्धन बने अध्यक्ष, कांग्रेस ने 71 जिलाध्यक्षों की घोषणा की, देखिए पूरी सूची

मध्य प्रदेश"नौजवानों के भविष्य को सुरक्षित रखना मेरी प्राथमिकता", पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जनसभा को संबोधित कर कहा

भारतChhindwara LS polls 2024: तीन दिन में कमलनाथ को 2 झटके, विधायक शाह के बाद मेयर अहाके बीजेपी में शामिल, क्या होगा नकुलनाथ का!

भारतदून स्कूल क्लब के साथी की पतन-गाथा!, कमलनाथ ने टिकट वितरण में कांग्रेस हाईकमान की अनदेखी का खामियाजा भुगता

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता