लाइव न्यूज़ :

भारत में मिले ओमीक्रोन के दो और नए मामले, महाराष्ट्र में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 10 हुआ

By विनीत कुमार | Updated: December 6, 2021 20:44 IST

भारत में कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमण के कुल मामले 23 हो चुके हैं। महाराष्ट्र में सोमवार को दो नए केस मिले।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में ओमीक्रोन संक्रमण के दो और मामले सोमवार को सामने आए, दोनों यात्री विदेश से आए हैं।महाराष्ट्र में अब तक 10 जबकि राजस्थान में ओमीक्रोन के 9 मामले सामने आए हैं।गोवा में मर्चेंट नेवी के एक पोत से पहुंचे दो रूसी नागरिकों समेत पांच लोगों की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट का भी इंतजार।

मुंबई: कोरोना वायरस के ओमीक्रोन वेरिएंट के दो और नए मामले भारत में सामने आए हैं। महाराष्ट्र के मुंबई से ये केस सामने आए हैं। मुंबई में दक्षिण अफ्रीका से लौटा 37 साल का एक शख्स और अमेरिका से आया उसका 36 साल का दोस्त ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमित मिला है। इस तरह महाराष्ट्र में ओमीक्रोम के कुल अब तक 10 मामले सामने आ चुके हैं।

वहीं, भारत में कुल ओमीक्रोन केस की संख्य अब बढ़कर 23 हो चुकी है। भारत में पहला ओमीक्रोन का केस कर्नाटक में सामने आया था। यहां दो लोग संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद गुजरात, दिल्ली और राजस्थान में भी ओमीक्रोन के मामले सामने आ चुके हैं। राजस्थान में एक ही परिवार के 9 लोग ओमीक्रोन से संक्रमित मिले हैं। 

दक्षिण अफ्रीका से ओमीक्रोन के बारे में सबसे पहले जानकारी सामने आई। इसके बाद यह कई देशों में फैल चुका है।विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना वायरस के इस नये स्वरूप को 26 नवंबर को ओमीक्रोन नाम दिया था। उसने ओमीक्रोन को चिंता पैदा करने वाला स्वरूप भी बताया था। विशेषज्ञों ने यह संभावना जताई है कि वायरस में आनुवांशिकी बदलाव होने की वजह से यह कुछ अलग विशेषताओं वाला हो सकता है। 

इस बीच गोवा में मर्चेंट नेवी के एक पोत से पहुंचे दो रूसी नागरिकों समेत पांच लोगों की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण पाए जाने के बाद उन्हें आइसोलेशन में भेज दिया गया है।  

साथ ही वायरस के ओमीक्रोन प्रकार का पता लगाने के लिए उनके नमूनों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भी पुणे भेजा गया है। राज्य के महामारी विज्ञान विशेषज्ञ उत्कर्ष बेतोडकर ने कहा कि पांचों व्यक्तियों को ओमीक्रोन से संक्रमित संदिग्ध मानकर इलाज किया जा रहा है।

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब