लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में ‘ओमीक्रोन’ के मामले बढ़कर 165 हुए : सरकारी आंकड़े

By भाषा | Updated: December 28, 2021 14:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के मामले बढ़कर 165 हो गए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

शहर के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, ‘ओमीक्रोन’ के बढ़ते प्रकोप के बीच दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 के 331 नए मामले सामने आए, जो नौ जून के बाद एक दिन में सामने आए सर्वाधिक मामले हैं। वहीं, दैनिक संक्रमण दर भी बढ़कर 0.68 प्रतिशत हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत के 21 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के 653 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 186 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या अन्य स्थानों पर चले गए हैं।

आंकड़ों के अनुसार, ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के महाराष्ट्र में सर्वाधिक 167 मामले सामने आए हैं। इसके बाद दिल्ली में 165, केरल में 57, तेलंगाना में 55, गुजरात में 49 और राजस्थान में 46 मामले सामने आए हैं।

बत्रा अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, अस्पताल में ‘ओमीक्रोन’ के पांच मरीज भर्ती हैं। अस्पताल में भर्ती अन्य सात संक्रमितों की जीनोम अनुक्रमण रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। इनके अलावा, ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित पाए गए सात लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि इनमें से किसी में भी संक्रमण का कोई लक्षण नहीं है, हालांकि सभी ने हाल ही में यात्रा की थी। अस्पताल में भर्ती 14 मरीजों में से 11 लोग ‘फाइज़र’ के कोविड-19 रोधी टीके की तीन खुराक ले चुके हैं। एक संक्रमित ने ‘जॉनसन एंड जॉनसन’ का टीका लगवाया था, जबकि अन्य दो को क्रमश: ‘कोविशील्ड’ और ‘कोवैक्सीन’ के टीके लगे थे।

सूत्रों ने बताया कि सर गंगा राम अस्पताल की नगर अस्पताल इकाई में भी ‘ओमीक्रोन’ के चार संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। इनमें से दो फ्रांस, एक ब्रिटेन और एक घाना से आया व्यक्ति है। इनके नमूनों की जीनोम अनुक्रमण की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

वहीं, लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में भर्ती मरीजों की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

दिल्ली में पांच दिसंबर को ‘ओमीक्रोन’ का पहला मामला सामने आया था। तंजानिया से दिल्ली लौटा 37 वर्षीय व्यक्ति इससे संक्रमित पाया गया था। अब उसे अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम