लाइव न्यूज़ :

उमर ने विदेशी राजनयिकों की कश्मीर यात्रा पर किया कटाक्ष, ‘असली’ पर्यटक भेजने को कहा

By भाषा | Updated: February 18, 2021 18:26 IST

Open in App

श्रीनगर, 18 फरवरी (भाष) नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने 24 विदेशी राजनयिकों की कश्मीर यात्रा पर बृहस्पतिवार को कटाक्ष करते हुए उनसे कहा कि वे अपने देशों के असली पर्यटकों को जम्मू-कश्मीर भेजें।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर ने ट्वीट किया, ‘‘कश्मीर आने का शुक्रिया। अब कृपया करके, अपने देशों से कुछ असली पर्यटकों को जम्मू-कश्मीर भेजिए।’’

उल्लेखनीय है कि यूरोप, लातिन अमेरिका और अफ्रीकी देशों के राजनयिक अगस्त, 2019 में संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के बाद केंद्रशासित प्रदेश में जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर बुधवार को जम्मू-कश्मीर आए थे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैफुद्दीन सोज ने बुधवार को कहा था कि राजनयिकों का यह दौरा लगभग हर साल होता है और यह बेकार की कवायद है क्योंकि सरकार को इससे कोई फायदा नहीं होता।

केंद्रशासित प्रदेश में मुख्यधारा के अधिकतर नेता राजनयिकों की इस यात्रा पर चुप्पी साधे हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'