लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: बैंक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने पूर्व CM उमर अब्दुल्ला से पूछताछ की

By विशाल कुमार | Updated: April 7, 2022 14:58 IST

सीबीआई ने पहले जम्मू कश्मीर बैंक के पूर्व अध्यक्ष मुश्ताक अहमद शेख और अन्य पर ऋण और निवेश की मंजूरी में कथित अनियमितताओं के लिए मामला दर्ज किया था। ईडी ने सीबीआई की प्राथमिकी का संज्ञान लेते हुए पीएमएलए की जांच शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई ने पहले बैंक के पूर्व अध्यक्ष और अन्य पर मामला दर्ज किया था।ईडी ने सीबीआई की प्राथमिकी का संज्ञान लेते हुए पीएमएलए की जांच शुरू कर दी है।नेशनल कॉन्फ्रेंस ने केंद्र पर राजनीतिक उद्देश्यों के लिए केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग करने का आरोप लगाया है।

नई दिल्ली:जम्मू कश्मीर बैंक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से आज पूछताछ की।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पहले जम्मू कश्मीर बैंक के पूर्व अध्यक्ष मुश्ताक अहमद शेख और अन्य पर ऋण और निवेश की मंजूरी में कथित अनियमितताओं के लिए मामला दर्ज किया था। ईडी ने सीबीआई की प्राथमिकी का संज्ञान लेते हुए मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की जांच शुरू कर दी है।

सीबीआई ने 2021 में जम्मू कश्मीर बैंक के तत्कालीन प्रबंधन के खिलाफ 2010 में मुंबई के बांद्रा कुर्ला में मेसर्स आकृति गोल्ड बिल्डर्स से एक संपत्ति खरीदने के लिए मामला दर्ज किया था, जो कथित तौर पर एक सुनियोजित साजिश के तहत निविदा प्रक्रिया की घोर अवहेलना में 180 करोड़ रुपये की अत्यधिक दर पर था।

अब्दुल्ला की पार्टी, जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने केंद्र पर राजनीतिक उद्देश्यों के लिए केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग करने का आरोप लगाया है।

पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि हमें इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस अभियान से भाजपा को कोई ठोस परिणाम नहीं मिलेगा और जब भी आवश्यकता होगी, लोग नेशनल कॉन्फ्रेंस का जोरदार समर्थन करेंगे।

टॅग्स :उमर अब्दुल्लाजम्मू कश्मीरबैंक जालसाजीमनी लॉऩ्ड्रिंग मामलाप्रवर्तन निदेशालयसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील