लाइव न्यूज़ :

कठुआ बलात्कार एवं हत्या मामले में अदालत के फैसले पर उमर अब्दुल्ला ने कहा 'आमीन', महबूबा ने भी किया ट्वीट

By भाषा | Updated: June 10, 2019 14:05 IST

महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया, ‘‘ फैसले का स्वागत। घिनौने अपराधों पर राजनीति बंद करने का समय आ गया है, जहां आठ वर्षीय बच्ची को नशीले पदार्थ देकर उसके साथ बार-बार बलात्कार किया गया और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देनौकरशाह से नेता बने शाह फैसल ने भी फैसले का स्वागत करते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई की सराहना की।महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया, ‘‘ फैसले का स्वागत।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्रियों उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने कठुआ बालात्कार एवं हत्या मामले में अदालत के फैसले का सोमवार को स्वागत किया।

अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, ‘‘ आमीन... दोषी कानून के तहत सबसे कठोर सजा के हकदार हैं... और उन राजनीतिक नेताओं जिन्होंने आरोपियों का बचाव किया, मृतका का अपमान किया और कानून व्यवस्था को खतरा पहुंचाया, उनकी निंदा के लिए पर्याप्त शब्द नहीं है।’’

 

महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया, ‘‘ फैसले का स्वागत। घिनौने अपराधों पर राजनीति बंद करने का समय आ गया है, जहां आठ वर्षीय बच्ची को नशीले पदार्थ देकर उसके साथ बार-बार बलात्कार किया गया और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। उम्मीद है कि न्यायिक व्यवस्था में खामियों का फायदा नहीं उठाया जाएगा और दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी। ’’

 

नौकरशाह से नेता बने शाह फैसल ने भी फैसले का स्वागत करते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई की सराहना की।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के रसाना इलाके में खानाबदोश समुदाय की आठ साल की एक बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी। पठानकोट अदालत ने आज मामले के सात आरोपियों में से छह को दोषी ठहराया और एक को बरी कर दिया। 

टॅग्स :उमर अब्दुल्लामहबूबा मुफ़्ती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतकांग्रेस विधायक ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ विधानसभा में की नारेबाजी, भाजपा विधायक भड़के और जवाबी नारे लगे

कारोबारपंपोर बेल्ट में किसान केसर की जगह क्यों कर रहे सरसों की खेती?, कश्मीर के बेशकीमती उत्पाद के भविष्य को लेकर चिंताएं?

भारतउमर सरकार में दहशत का माहौल?, उपमुख्यमंत्री काफिले में शामिल बुलेट प्रूफ गाड़ियां, पायलट और स्काउट गाड़ियां भरोसेमंद नहीं?

कारोबारएशिया का सबसे बड़ाः फूल खिले गुलशन गुलशन?, ट्यूलिप गार्डन खुला

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम