लाइव न्यूज़ :

Olympics Paris Javelin: पेरिस से पाकिस्तान लौटे गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम, उनके ससुर ने गिफ्ट में दी भैंस

By आकाश चौरसिया | Updated: August 12, 2024 12:22 IST

Olympics 2024 Javelin: पाकिस्तान के अरशद नदीम और भाला फेंक स्पर्धा में गोल्ड मेडलिस्ट को उनके ससुर ने गिफ्ट में भैंस दी। हालांकि, इसे देते हुए उनके ससुर ने मीडिया को बताया कि यह ‘बहुत मूल्यवान’ और ‘सम्मानजनक’ माना जाता है

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम को भेंट में मिली भैंसअरशद के ससुर ने बताया कि यह बहुत सम्मानजनक तोहफा हैफिलहाल, अब तस्वीरें भी सामने आ गईं

Paris 2024 Olympics: हाल में संपन्न हुए पेरिस ओलंपिक टूर्नामेंट के जेवलिन थ्रो स्पर्धा में शानदार खेलते हुए अरशद नदीम ने प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इस खेल में भारत के नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। दूसरी तरफ पाकिस्तान भले ही अपने भाला फेंक ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अरशद नदीम को नकद पुरस्कारों और अन्य बहुमूल्य पुरस्कारों से नवाज रहा हो, लेकिन ग्रामीण परवरिश और परंपरा से ताल्लुक रखने वाले उनके ससुर ने उन्हें भैंस उपहार में देने का फैसला किया है। 

अरशद नदीम के ससुर मोहम्मद नवाज ने रविवार को नदीम के गांव में स्थानीय मीडिया को बताया कि उनके गांव में भैंस उपहार में देना ‘बहुत मूल्यवान’ और ‘सम्मानजनक’ माना जाता है।

अरशद नदीम ने पेरिस में भाला फेंक स्पर्धा में 92.97 मीटर के ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता, जिसमें भारत के नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे। नवाज ने कहा, 'नदीम को अपनी जड़ों पर बहुत गर्व है और सफलता के बावजूद, उनका घर अब भी उनका गांव है और वह अब भी अपने माता-पिता और भाइयों के साथ रहते हैं।'

उनके ससुर ने बताया कि उनके चार बेटे और तीन बेटियां हैं, सबसे छोटी बेटी आयशा की शादी नदीम से हुई है। नवाज ने कहा, 'जब हमने छह साल पहले अपनी बेटी की शादी नदीम से करने का फैसला किया तो उस समय वह छोटी मोटी नौकरी करता था। लेकिन, अपने खेल के प्रति बेहद जुनूनी था और घर व खेतों में लगातार भाला फेंकने का अभ्यास करता था।'

टॅग्स :पाकिस्तानभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील