लाइव न्यूज़ :

J&K: पहलगाम में 2013 से एक्टिव हिजबुल कमांडर समेत तीन आतंकी ढेर, पुलिस का दावा अमरनाथ यात्रा थी निशाने पर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 6, 2022 19:53 IST

मारे गए आतंकवादियों की अभी पहचान तो जाहिर नहीं की गई है लेकिन मरने वालों में हिजबुल का शीर्ष कमांडर सईद अशरफ मौलवी भी शामिल है जो वर्ष 2013 से एक्टिव था।

Open in App
ठळक मुद्देमरने वालों में हिजबुल का शीर्ष कमांडर सईद अशरफ मौलवी भी शामिल कश्मीर में साल 2013 से एक्टिव था अशरफ मौलवी

जम्मू: अनंतनाग के पहलगाम में एक मुठभेड़ में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। पुलिस का दावा है कि मारे गए तीनों आतंकियों को अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने का टारगेट दिया गया था। मारे गए आतंकवादियों की अभी पहचान तो जाहिर नहीं की गई है लेकिन मरने वालों में हिजबुल का शीर्ष कमांडर सईद अशरफ मौलवी भी शामिल है जो वर्ष 2013 से एक्टिव था।

अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग के बटकूट पहलगाम इलाके के पूर्व में स्थित सिरचन टाप में जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। पुलिस का कहना है कि घना जंगल होने की वजह से आतंकियों की सही संख्या का पता नहीं चल पाया था। पेड़ों के पीछे छिपे अन्य आतंकी लगातार सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर रहे थे। 

पुलिस सूत्रों का कहना है कि पहलगाम में छिपे इन आतंकियों को अमरनाथ यात्रा के दौरान हमले की जिम्मेदारी सौंपी थी। सुरक्षाबलों को इस बात का पता चल गया और उन्होंने पहलगाम मार्ग से सटे इलाकों में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया।

दूसरी ओर उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला में दो आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन, आठ कारतूस, दो यूबीजीएल (अंडर बैरेल ग्रेनेड लांचर) ग्रेनेड और दो ग्रेनेड भी बरामद किए गए हैं। यह दोनों लश्कर-ए-तैयबा का हिट स्क्वाड कहे जाने वाले द रजिस्टेंस फ्रंट टीआरएफ से जुड़े हुए हैं।

पुलिस ने सेना की 46 आरआर के जवानों के साथ मिलकर हिलटाप चेरदारी के पास नाका लगाया हुआ था। नाका पार्टी ने दो युवकों को संदिग्धावस्था में आते देख रूकने को कहा। दोनों युवकों ने नाका देख वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन नाके पर तैनात जवान पहले से ही तैयार बैठे थे। उन्होंने इन युवकों का पीछा कर पकड़ लिया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस