लाइव न्यूज़ :

एचआईएमएस परियोजना का क्रियान्वयन मार्च 2022 तक सुनिश्चित करें अधिकारी: केजरीवाल

By भाषा | Updated: July 1, 2021 21:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जुलाई मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य सूचना प्रबंधन प्रणाली (एचआईएमएस) की प्रगति की समीक्षा की और मार्च 2022 की समयसीमा तक इसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों से कहा। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री और कोविड-19 प्रबंधन के लिए नोडल मंत्री मनीष सिसोदिया तथा स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन समेत उच्च अधिकारी भी उपस्थित थे। सरकार के अधिकारियों ने बताया कि एचआईएमएस परियोजना के साथ एक स्वास्थ्य हेल्पलाइन भी शुरू की जाएगी और ई-हेल्थ कार्ड जारी करने के लिए विशेष सर्वेक्षण किये जायेंगे।

बैठक के बाद केजरीवाल ने ट्वीट किया, “स्वास्थ्य सूचना प्रबंधन प्रणाली (एचआईएमएस) की प्रगति की समीक्षा की। हम दिल्ली में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सूचना प्रणाली बनाने जा रहे हैं। कोरोना के कारण, कुछ देर हो रही है। उम्मीद है कि यह मार्च तक शुरू हो जाएगा।”

बयान में कहा गया कि एचआईएमएस के तहत, दिल्ली के निवासियों के नाम पर हेल्थ कार्ड जारी किए जाएंगे जिसके लिए सरकार विशेष सर्वेक्षण कराएगी। बयान में कहा गया, “इससे दिल्ली के निवासियों को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा सकेगा। इस परियोजना से दिल्ली में हेल्थ हेल्पलाइन की शुरुआत की जाएगी। इस प्रणाली से स्वास्थ्य सेवाओं की आपूर्ति का लक्ष्य रखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा