लाइव न्यूज़ :

आम आदमी पार्टी को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 20 विधायकों की सदस्यता बरकरार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 23, 2018 15:27 IST

दिल्ली हाई कोर्ट ने माना कि विधायकों के साथ नेचुरल जस्टिस नहीं हुआ है। हाई कोर्ट में विधायकों अयोग्यता को उस समय चुनौती दी थी जब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आयोग की सिफारिशों को अपनी मंजूरी दे दी थी।

Open in App

नई दिल्ली, 23 मार्च: आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों के लाभ के पद मामले पर शुक्रवार को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली हाई कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के विधयाकों की याचिका पर कहा है कि चुनाव आयोग दोबारा सुनवाई करे। आप नेता अल्का लांबा कहा है कि यह दिल्ली की जनता की जीत है। फिलहाल आम आदमी पार्टी के 20 विधायक सदस्य बने रहेंगे। इन विधायकों को संसदीय सचिव नियुक्त किया गया था। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस चंद्र शेखर की पीठ ने 28 फरवरी को इस मामले में सुनवाई पूरी करने के बाद कहा था कि इस पर फैसला बाद में सुनाया जाएगा। इस मामले में अदालत ने विधायकों, चुनाव आयोग और अन्य पक्षों की दलीलें सुनी थीं। 

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है, 'सत्य की जीत हुई। दिल्ली के लोगों द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों को ग़लत तरीक़े से बर्खास्त किया गया था। दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के लोगों को न्याय दिया। दिल्ली के लोगों की बड़ी जीत। दिल्ली के लोगों को बधाई।'

आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इलेक्शन कमीशन ने विधायकों को अपनी बात रखने का मौका ही नहीं दिया। हाईकोर्ट ने फैसला दिया है कि इलेक्शन कमीशन दोबारा सुनवाई करे।

सुनवाई के दौरान विधायकों ने अदालत से कहा था कि कथित रूप से लाभ का पद रखने पर उन्हें अयोग्य ठहराए जाने का आयोग का आदेश ‘नैसर्गिक न्याय का पूरा उल्लंघन’ है क्योंकि उन्हें आयोग के सामने अपनी स्थिति स्पष्ट करने का मौका नहीं दिया गया। विधायकों ने पीठ से यह भी आग्रह किया कि इस मामले को नये सिरे से सुनने के निर्देश के साथ वापस आयोग के पास भेजा जाए। उन्होंने उच्च न्यायालय में उनकी अयोग्यता को उस समय चुनौती दी थी जब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आयोग की सिफारिशों को अपनी मंजूरी दे दी थी।

वो 20 विधायक जिनकी सदस्यता गई

1. प्रवीण कुमार (जंगपुरा)

2. शरद कुमार (नरेला)

3. आदर्श शास्त्री (द्वारका)

4. मदन लाल (कस्तूरबा नगर)

5. शिव चरण गोयल (मोती नगर) 

6. संजीव झा (बुराड़ी)

7. सरिता सिंह (रोहतास नगर) 

8. नरेश यादव (मेहरौली) 9. राजेश गुप्ता (वजीरपुर)

10. राजेश ऋषि (जनकपुरी) 

11. अनिल कुमार वाजपेयी- (गांधी नगर) 

12. सोम दत्त (सदर बाजार) 

13. अवतार सिंह (कालकाजी) 

14. विजेंदर गर्ग विजय (राजेंद्र नगर) 

15. जरनैल सिंह (तिलक नगर) 

16. कैलाश गहलोत (नजफगढ़) 

17. अलका लांबा (चांदनी चौक) 

18. मनोज कुमार (कोंडली) 

19. नितिन त्यागी (लक्ष्मी नगर) 

20. सुखवीर सिंह (मुंडका)

*PTI-Bhasha Inputs

टॅग्स :लाभ का पदअरविन्द केजरीवालदिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह