लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: पीएम मोदी के दौरे बाद भुवनेश्वर स्थित बीजेपी ऑफिस के बाहर फेंके गए दो बम

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 26, 2018 23:00 IST

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित बीजेपी ऑफिस के बाहर बम फेंकने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। हांलाकि अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि बम फेंकने वाले ये युवक कौन है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि ये घटना उस समय हुई जब केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मोदी सरकार के चार साल होने के उपलक्ष्य में बीजेपी ऑफिस पुहंचे थे।

Open in App

भुवनेश्वर, 26 मई। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित बीजेपी ऑफिस के बाहर बम फेंकने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। हांलाकि अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि बम फेंकने वाले ये युवक कौन है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि ये घटना उस समय हुई जब केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मोदी सरकार के चार साल होने के उपलक्ष्य में बीजेपी ऑफिस पुहंचे थे। वहीं इससे कुछ देर पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार साल पूरे होने उपलक्ष्य में ओडिशा के कटक से देश को संबोधित किया था।ताजा जानकारी के मुताबिक, ओडिशा से देश को संबोधित करने के कुछ देर बाद राजधानी भुवनेश्वर में बीजेपी कार्यालय पर दो बम फेंककर हमला किया गया है। हांलाकि इसमें गनीमत यह रही कि पीएम मोदी के कार्यक्रम के चलते पार्टी के नेता और कार्यकर्ता प्रधानमंत्री की सभा के लिए कटक में थे जिसके चलते इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

वहीं पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पकड़े गए आरोपी की पहचान विश्वजीत मलिक और पिनाक महंती के रूप में की गई है। हांलाकि ये अब तक साफ नहीं हो पाया है कि ये हमला किस के इशारे पर किया गया है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीओड़िसाबमभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह