लाइव न्यूज़ :

सिर से जुड़े हुए थे जुड़वां बच्चे, एम्स के डॉक्टरों ने किया कमाल, अब लौट सकेंगे घर

By भाषा | Updated: May 30, 2019 01:54 IST

एम्स के डॉक्टरों के अनुसार जुड़वां बच्चों का स्वास्थ्य ठीक है और उन्हें अब आईसीयू या विशिष्ट देखरेख की जरूरत नहीं है। ओडिशा सरकार के सूत्रों ने बताया कि इन जुड़वां बच्चों को जून के अंत में उनके घर वापस लाये जाने की संभावना है।

Open in App

ओडिशा के जागा और बलिया नाम के जुड़वां बच्चों के सिर जुड़े हुए थे और उन्हें अलग करने का जटिल ऑपरेशन दिल्ली के अस्पताल एम्स में होने के बाद अब वे जल्द ही अपने घर जा सकेंगे। ओडिशा सरकार उन्हें वापस लाने के तरीकों पर काम कर रही है। एम्स के डॉक्टरों के अनुसार जुड़वां बच्चों का स्वास्थ्य ठीक है और उन्हें अब आईसीयू या विशिष्ट देखरेख की जरूरत नहीं है।

ओडिशा सरकार के सूत्रों ने बताया कि इन जुड़वां बच्चों को जून के अंत में उनके घर वापस लाये जाने की संभावना है। हाल ही में ओडिशा के सरकारी अधिकारियों के साथ डॉक्टरों की एक टीम बच्चों के स्वास्थ्य का आकलन करने आई थी कि इलाज के लिए उन्हें राज्य में वापस लाया जा सकता है या नहीं।

सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार चाहती है कि दोनों बच्चों को हवाई माध्यम से राज्य भेजा जाए क्योंकि प्रदेश में लू की स्थिति बनी हुई है। सरकार ने यात्रा के दौरान बच्चों के इलाज से जुड़े एम्स के एक डॉक्टर और एक नर्स को भी उनके साथ भेजने का अनुरोध किया है। इन दोनों बच्चों की पहली सर्जरी 28 अगस्त को हुई थी और उसके बाद एम्स के 30 डॉक्टरों की एक टीम ने 25 अक्टूबर को दूसरे चरण की सर्जरी की थी।

टॅग्स :ओड़िसाएम्सइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल