ओडिशा ट्रेन दुर्घटना पर कांग्रेस ने पूछा- CBI की FIR में अश्विनी वैष्णव का नाम क्यों नहीं है?

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: June 7, 2023 06:08 PM2023-06-07T18:08:16+5:302023-06-07T18:10:07+5:30

ओडिशा ट्रेन दुर्घटना की सीबीआई जांच को लेकर कांग्रेस ने पूछा है कि CBI की FIR में अश्विनी वैष्णव का नाम क्यों नहीं है? कांग्रेस ने रेल कर्मियों से ज्यादा काम लेने का मुद्दा भी उठाया है। कांग्रेस ने मांग की है कि CBI पता करे कि लोको चालक से 12 घंटे से ज़्यादा की ड्यूटी क्यों कराई जा रही है?

Odisha train accident Congress asked Why is Ashwini Vaishnav's name not mentioned in the CBI FIR? | ओडिशा ट्रेन दुर्घटना पर कांग्रेस ने पूछा- CBI की FIR में अश्विनी वैष्णव का नाम क्यों नहीं है?

2 जून को ओडिशा के बालासोर जिले में हुई थी ट्रेन दुर्घटना

Next
Highlightsओडिशा ट्रेन दुर्घटना की सीबीआई जांच को लेकर कांग्रेस ने कुछ मांगें की हैंपूछा- राष्ट्रीय रेल संरक्षा कोष की फंडिंग करीब 80% कम क्यों की गई है?पूछा- CBI की FIR में अश्विनी वैष्णव का नाम क्यों नहीं है?

नई दिल्ली: ओडिशा ट्रेन दुर्घटना की सीबीआई जांच को लेकर कांग्रेस ने कुछ मांगें की हैं। कांग्रेस ने अपनी मांगों की सूची ट्विटर पर अपने आधिकारिक हैंडल पर शेयर की है।कांग्रेस ने कहा है कि CBI जांच करे कि मोदी सरकार ने ट्रैक की मरम्मत और नए ट्रैक बिछाने का बजट 9607 करोड़ से घटाकर 7400 करोड़ क्यों कर दिया? 

कांग्रेस ने इसके साथ ही मांग कि है कि  CBI जांच करके बताए कि जब बीते 4 साल में करीब 1100 बार ट्रेन पटरी से उतर चुकी है, तो CBI जांच क्यों नहीं हुई? CBI जांच कर बताए कि राष्ट्रीय रेल संरक्षा कोष की फंडिंग करीब 80% कम क्यों की गई है? CBI की FIR में अश्विनी वैष्णव का नाम क्यों नहीं है? CBI बताए कि 3 लाख से ज़्यादा पद रेल विभाग में खाली क्यों हैं? 

कांग्रेस ने रेल कर्मियों से ज्यादा काम लेने का मुद्दा भी उठाया है। कांग्रेस ने मांग की है कि CBI पता करे कि लोको चालक से 12 घंटे से ज़्यादा की ड्यूटी क्यों कराई जा रही है? CBI ये भी जांच करे कि मोदी जी द्वारा वंदे भारत के उद्घाटन में 22 करोड़ खर्चा होता है? CBI यह बताए कि 9 साल में केवल 4% ट्रेनों में ही 'कवच' क्यों है?

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने दुर्घटना की सीबीआई जांच पर ही सवाल उठाए थे। कांग्रेस का कहना है कि सीबीआई जांच के नाम पर देश का ध्यान भटकाया जा रहा है। CAG रिपोर्ट में सामने आ चुका है कि 2017 से अब तक कितनी बार ट्रेन दुर्घटनाएं हुईं हैं। इस पर न प्रधानमंत्री ध्यान दे रहे और न रेलमंत्री।

सिर्फ कांग्रेस ही नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी ओडिशा ट्रेन दुर्घटना की सीबीआई जांच को लेकर केंद्र पर हमलावर हैं। ममता ने कहा है कि  ट्रेन दुर्घटना की सीबाआई जांच करने का फैसला केवल तथ्यों को छुपाने के लिए लिया गया है। ममता ने कहा कि केंद्र सरकार ने जिस तरह पुलवामा हमले के तथ्य छुपाए थे उसी तरह ओडिशा ट्रेन दुर्घटना के तथ्य भी छुपाए जा रहे हैं।

Web Title: Odisha train accident Congress asked Why is Ashwini Vaishnav's name not mentioned in the CBI FIR?

भारत से जुड़ी हिंदी खबरों और देश दुनिया खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा लाइक करे