ओडिशा : पुरी में बलंगा थाना विस्फोट मामले में उपनिरीक्षक निलंबित

By भाषा | Updated: September 29, 2021 16:53 IST2021-09-29T16:53:23+5:302021-09-29T16:53:23+5:30

Odisha: Sub-Inspector suspended in Puri blast case | ओडिशा : पुरी में बलंगा थाना विस्फोट मामले में उपनिरीक्षक निलंबित

ओडिशा : पुरी में बलंगा थाना विस्फोट मामले में उपनिरीक्षक निलंबित

पुरी, 29 सितंबर ओडिशा में पुरी जिले के बलंगा थाना विस्फोट मामले में ड्यूटी के दौरान लापरवाही करने के आरोप में एक पुलिस उपनिरीक्षक को बुधवार को निलंबित कर दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुरी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्णचंद्र प्रधान द्वारा की गई प्रारंभिक जांच के बाद पुरी के पुलिस अधीक्षक के वी सिंह ने बलंगा थाने के मलखाना (भंडार) के प्रभारी उपनिरीक्षक तपोई नायक को निलंबित कर दिया है।

प्रधान ने कहा, ‘‘अब तक की गयी जांच से संकेत मिलता है कि 2018 से पुलिस द्वारा जब्त की गई विस्फोटक सामग्री को तुरंत डिफ्यूज करने के बजाय मलखाना में संग्रहित किया गया था।’’

सोमवार रात हुए विस्फोट से बलंगा थाना की इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है। विस्फोट के कारण कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर और अन्य आवश्यक सामान को क्षति पहुंची है। हालांकि, विस्फोट के कारण किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है क्योंकि थाने के पुलिसकर्मियों को पिपिली विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव ड्यूटी पर तैनात किया गया था।

दुर्घटनास्थल का दौरा करने वाले सेंट्रल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) नरसिंह भोला ने पुरी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में जांच के आदेश दिए थे।

आईजीपी ने पुलिस थाने की इमारत का मरम्मत का काम पूरा होने तक बलंगा में अस्थाई कैंप थाना स्थापित करने के भी निर्देश दिए।

इस घटना ने सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच एक राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है। भाजपा का आरोप है कि पिपिली विधानसभा क्षेत्र में चल रही उपचुनाव प्रक्रिया को अस्थिर करने के लिए विस्फोट किया गया था।

बलंगा थाना क्षेत्र के तहत कम से कम चार ग्राम पंचायतें पिपली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती हैं जहां बृहस्पतिवार को उपचुनाव होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Odisha: Sub-Inspector suspended in Puri blast case

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे