लाइव न्यूज़ :

ओडिशा राज्यसभा चुनावः कांग्रेस के पास 14 एमएलए, ‘क्रॉस-वोटिंग’ डर, बेंगलुरु हवाई अड्डे पहुंचे 9 विधायक

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 13, 2026 12:54 IST

Odisha Rajya Sabha elections: कांग्रेस ने अपने विधायकों को एकजुट रखने के प्रयास में अपने 14 विधायकों में से 9 को बेंगलुरु के एक निजी रिसॉर्ट में भेज दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देOdisha Rajya Sabha elections: ओडिशा की चौथी राज्यसभा सीट पर दल-बदल की आशंकाओं के बीच सभी दल में हड़कंप हैं।Odisha Rajya Sabha elections: विधायकों को पाला बदलने की किसी भी संभावना को रोकने के उद्देश्य से है।Odisha Rajya Sabha elections: शेष विधायकों को भी हैदराबाद या नई दिल्ली भेजा जा सकता है।

भुवनेश्वरः ओडिशा में विपक्षी दल कांग्रेस ने 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव में ‘क्रॉस-वोटिंग’ की आशंकाओं के मद्देनजर अपने 9 विधायकों को कर्नाटक भेज दिया है। पार्टी नेताओं ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दूसरी ओर राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) ने एक बयान में कहा है कि पार्टी ने अपने सभी विधायकों से शुक्रवार से रविवार तक हर शाम पार्टी प्रमुख नवीन पटनायक के आवास पर होने वाली आवश्यक बैठकों में भाग लेने को कहा है। ओडिशा की चौथी राज्यसभा सीट पर दल-बदल की आशंकाओं के बीच सभी दल में हड़कंप हैं।

कांग्रेस ने अपने विधायकों को एकजुट रखने के प्रयास में अपने 14 विधायकों में से 9 को बेंगलुरु के एक निजी रिसॉर्ट में भेज दिया है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, गुरुवार देर रात ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास के साथ नौ कांग्रेस विधायक बेंगलुरु हवाई अड्डे पहुंचे। कांग्रेस की यह रणनीति प्रतिद्वंद्वी दलों द्वारा अपने विधायकों को पाला बदलने की किसी भी संभावना को रोकने के उद्देश्य से है।

कांग्रेस नेता ने बताया, “पीसीसी अध्यक्ष की कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक और पार्टी के उच्च स्तरीय आंतरिक विचार-विमर्श के बाद विधायकों के एक समूह को बेंगलुरु ले जाने का निर्णय लिया गया। चूंकि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है, इसलिए विधायकों को बेंगलुरु भेजने का निर्णय लिया गया है। शेष विधायकों को भी हैदराबाद या नई दिल्ली भेजा जा सकता है।”

कांग्रेस विधायक दल के नेता रामचंद्र कदम ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर राज्यसभा चुनाव से पहले विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया। कदम ने कहा, “भुवनेश्वर में मौजूद विधायक दल-बदल में शामिल नहीं होंगे।” विधायकों और उनके परिवारों को बेंगलुरु दक्षिण जिले के बिदादी क्षेत्र में स्थित वंडरला रिसॉर्ट भेजा गया है, जहां कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री का राजनीतिक प्रभाव माना जाता है।

सूत्रों के अनुसार, ओडिशा के विधायक कांग्रेस के कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री की देखरेख में हैं। सूत्रों के अनुसार, विधायकों में मंगू खिल्ला, पवित्र सौंता, कद्रक अप्पाला स्वामी, राजन एक्का और प्रफुल्ल प्रधान शामिल हैं। सोमवार को होने वाले महत्वपूर्ण राज्यसभा मतदान से पहले सभी विधायक रविवार देर शाम एक साथ भुवनेश्वर लौटेंगे।

टॅग्स :राज्यसभा चुनावओड़िसाकांग्रेसBJPसंसदबेंगलुरुकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम