ओडिशा के खिलाड़ी देबानंद पात्रा का निधन

By भाषा | Published: July 30, 2021 02:06 PM2021-07-30T14:06:21+5:302021-07-30T14:06:21+5:30

Odisha player Debananda Patra passes away | ओडिशा के खिलाड़ी देबानंद पात्रा का निधन

ओडिशा के खिलाड़ी देबानंद पात्रा का निधन

फूलबनी (ओडिशा), 30 जुलाई एथलीट देबानंद पात्रा का ओडिशा के कंधमाल जिले में फूलबनी नगर स्थित उनके घर में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वह 90 वर्ष के थे।

पात्रा के परिवार में तीन बेटियां और दो बेटे हैं।

फूलबनी नगरपालिका के कार्यकारी अधिकारी बालदेव बहेरा ने बताया पुलिस से सेवानिवृत्त अधिकारी पात्रा का निधन बुधवार रात को हुआ। कुछ दिनों पहले उन्हें कोविड-19 हुआ था और उनका घर पर ही इलाज चल रहा था।

पात्रा ने एथलेटिक्स की कई श्रेणियों में राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लिया था और राज्य सरकार एवं कंधमाल जिला प्रशासन ने उन्हें सम्मानित किया था।

पात्रा के प्रशंसक उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे।

फूलबनी के ओड़िया बाप्टिस्ट चर्च के महासचिव जी नायक ने बताया कि कोविड नियमों का सख्त पालन करते हुए फूलबनी में इसाइयों के कब्रगाह में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Odisha player Debananda Patra passes away

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे