ओडिशा: नई मंत्रिपरिषद का गठन, 13 कैबिनेट और 8 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली, एक दिन पहले सभी 20 मंत्रियों ने इस्तीफा दिया था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 5, 2022 01:53 PM2022-06-05T13:53:08+5:302022-06-05T13:55:36+5:30

एक दिन पहले सभी 20 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि, ओडिशा के राजनीतिक इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब सभी मंत्रियों को त्यागपत्र देने का निर्देश दिया गया।

odisha new cabinet 13 cabinet and 8 state ministers take oath | ओडिशा: नई मंत्रिपरिषद का गठन, 13 कैबिनेट और 8 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली, एक दिन पहले सभी 20 मंत्रियों ने इस्तीफा दिया था

ओडिशा: नई मंत्रिपरिषद का गठन, 13 कैबिनेट और 8 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली, एक दिन पहले सभी 20 मंत्रियों ने इस्तीफा दिया था

Highlightsएक दिन पहले सभी 20 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। एक समारोह में राज्यपाल गणेशी लाल ने 21 विधायकों को मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।, 13 विधायकों को कैबिनेट मंत्री पद दिया गया है, जबकि आठ विधायकों को राज्य मंत्री बनाया गया है।

भुवनेश्वर: ओडिशा में रविवार को नई मंत्रिपरिषद ने शपथ ली। भुवनेश्वर के लोकसेवा भवन के नए कन्वेंशन सेंटर में जारी एक समारोह में राज्यपाल गणेशी लाल ने 21 विधायकों को मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। संशोधित कैबिनेट में, 13 विधायकों को कैबिनेट मंत्री पद दिया गया है, जबकि आठ विधायकों को राज्य मंत्री बनाया गया है।

इससे एक दिन पहले सभी 20 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि, ओडिशा के राजनीतिक इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब सभी मंत्रियों को त्यागपत्र देने का निर्देश दिया गया।

मंत्रिपद की शपथ लेने वालों में बीजद के विधायक जगन्नाथ सारका, निरंजन पुजारी और आर. पी. स्वैन भी शामिल हैं। महिला विधायकों- प्रमिला मल्लिक, उषा देवी और तुकुनि साहू को मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है। बीजू जनता दल (बीजद) के सूत्रों ने बताया कि आदिवासी नेता सारका को सबसे पहले शपथ दिलाई गई क्योंकि उनका नाम भगवान जगन्नाथ के नाम पर है।

ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष एसएन पात्रो ने भी शनिवार को इस्तीफा दे दिया था। पात्रो के बेटे विप्लव ने कहा, ‘‘मेरे पिता गुर्दे की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और उनकी बायीं आंख में संक्रमण है। उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।’’

सत्तारूढ़ बीजू जनता दल के सूत्रों ने बताया कि मंत्री के तौर पर इस्तीफा देने वाले बी. के. अरुखा विधानसभा के अगले अध्यक्ष हो सकते हैं।

Web Title: odisha new cabinet 13 cabinet and 8 state ministers take oath

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे