लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: डॉक्टरों की भारी कमी का सामना कर रहे अस्पताल, फार्मासिस्टों को कुछ रोगों की दवाएं लिखने की मंजूरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 23, 2021 16:54 IST

ओडिशा सरकार लंबे समय से डॉक्टरों की कमी का सामना कर रही है. डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए इससे पहले सरकार ने उनकी रिटायरमेंट उम्र बढ़ा दी थी और केबीके (कालाहांडी-बालनगिर-कोरापुत) क्षेत्र में नवनियुक्त डॉक्टरों की नियुक्ति अनिवार्य कर दी थी और उन्हें बाकी क्षेत्रों के डॉक्टरों की तुलना में अधिक सैलरी दी जाती है.

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने फार्मासिस्टों को 12 बीमारियों की दवाएं प्रिस्क्राइब करने की मंजूरी दे दी है.सरकारी अस्पतालों में 8,729 स्वीकृत पदों की तुलना में फिलहाल 7,443 डॉक्टर हैं.फार्मासिस्ट ऐसी दवाएं नहीं लिख सकते जो मुफ्त दवा आपूर्ति योजना निरामया में उपलब्ध नहीं हैं.

भुवनेश्वर: विभिन्न कारणों से ओडिशा में डॉक्टरों की भारी कमी हो गई है जिसको देखते हुए सरकार ने फार्मासिस्टों को 12 बीमारियों की दवाएं प्रिस्क्राइब करने की मंजूरी दे दी है.

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, ओडिशा सरकार लंबे समय से डॉक्टरों की कमी का सामना कर रही है. 

राज्य स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव सुभनंदा मोहपात्रा ने कहा कि 8,729 स्वीकृत पदों की तुलना में, फिलहाल हमारे पास 7,443 डॉक्टर हैं, जिनमें संविदा चिकित्सक और विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में प्रतिनियुक्त पद पर कार्यरत हैं.

वहीं दूरदराज के जिलों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में हालात और अधिक खराब हैं.

डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए इससे पहले सरकार ने उनकी रिटायरमेंट उम्र बढ़ा दी थी और केबीके (कालाहांडी-बालनगिर-कोरापुत) क्षेत्र में नवनियुक्त डॉक्टरों की नियुक्ति अनिवार्य कर दी थी और उन्हें बाकी क्षेत्रों के डॉक्टरों की तुलना में अधिक सैलरी दी जाती है. यही नहीं सरकार ने अन्य राज्यों के मेडिकल ग्रेजुएट्स को ओडिशा में सेवा देने के लिए मौजूदा सेवा नियमों को भी बदल दिया.

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने कहा कि राज्य के कई एकमात्र डॉक्टर वाले अस्पतालों का प्रबंधन फार्मासिस्टों द्वारा किया जाता है. बिना किसी विशिष्ट सरकारी आदेश के फार्मासिस्टों को मरीजों के इलाज के लिए सौंपे गए और उनके द्वारा इलाज की जाने वाली बीमारियों की सूची के बिना उक्त अस्पतालों का प्रबंधन करना मुश्किल है.

हालांकि, फार्मासिस्ट ऐसी दवाएं नहीं लिख सकते जो मुफ्त दवा आपूर्ति योजना निरामया में उपलब्ध नहीं हैं. सरकारी आदेश में खास बीमारियों की दवाओं का स्पष्ट उल्लेख किया गया है.

टॅग्स :डॉक्टरओड़िसानवीन पटनायक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?