लाइव न्यूज़ :

विद्यार्थियों के अंकपत्र जारी करने के मामले में ओडिशा के मुख्यमंत्री हस्तक्षेप करें : प्रधान

By भाषा | Updated: August 30, 2021 17:58 IST

Open in App

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से राज्य में स्नातक के विद्यार्थियों के अंतिम सेमेस्टर के वैकल्पिक नतीजे या अंकपत्र जारी करने के मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। हाल में पटनायक को लिखे पत्र में प्रधान ने कहा कि अगस्त महीने के पहले और दूसरे सप्ताह में ऑनलाइन माध्यम से छठे सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को अंकपत्र जारी नहीं किए गए हैं और नतीजे सितंबर में आने की उम्मीद है। पत्र में कहा गया, ‘‘ महाविद्यालयों और राज्य के शिक्षा अधिकारियों के बार-बार अनुरोध के बावजूद इन विद्यार्थियों को अंकपत्र उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। मुझे भी इस संबंध में ओडिशा के विद्यार्थी समुदाय से कई शिकायतें मिली हैं।’’ प्रधान ने रेखांकित किया कि वैकल्पिक नतीजों को प्रकाशित करने में देरी और अंक पत्र जारी नहीं करने से विद्यार्थियों का करियर प्रभावित हो रहा है। केंद्रीय मंत्री ने रेखांकित किया कि ओडिशा से बाहर विभिन्न राज्य और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में परास्नातक करने के इच्छुक विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए अंतिम या वैकल्पिक अंकपत्र जमा करने की जरूरत होती है और यह प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। प्रधान ने कहा कि वह यह जानकर ‘परेशान’ हैं कि कई विद्यार्थी पहले ही मिजोरम केंद्रीय विश्वविद्यालय और तमिलनाडु स्थित भारतीयार विश्वविद्यालय में प्रवेश की अंतिम तारीख चूक चुके हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी मुंबई विश्वविद्यालय जैसे अन्य विश्वविद्यालयों में दस्तावेज जमा कराने की अंतिम तरीख आने के साथ भारी तनाव में हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘इस पृष्ठभूमि में यह भी उल्लेख करना प्रासंगिक होगा कि ये विद्यार्थी राज्य से बाहर विश्वविद्यालयों की ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा में भी शामिल होने से वंचित हो जाएंगे। ओडिशा में स्नातक के अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के करियर व कल्याण को देखते हुए मैं आपका तत्काल ध्यान इस मुद्दे पर दिलाना चाहता हूं कि ताकि अंतिम अंकपत्र या सत्यापित वैकल्पिक अंकपत्र विद्यार्थियों को जारी किया जा सके और वे विभिन्न राज्य और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में परास्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतUGC विवाद के बीच बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कहा- "कोई भेदभाव नहीं होगा"

भारतबिहार में सरकार के गठन होते ही प्रदेश भाजपा में शुरू हो गई नए अध्यक्ष की तलाश, विनोद तावडे और धर्मेंद्र प्रधान को सौंपी गई जिम्मेवारी!

भारतबिहार एनडीए सीटः चिराग पासवान 30 तो जीतन राम मांझी 15 सीट पर अड़े?, कैबिनेट मंत्री को मनाने की कवायद, महागठबंधन में भी उठापटक

भारतBihar Chunav 2025: एनडीए में सीट बंटवारे और उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने की कवायद हुई तेज, धर्मेंद्र प्रधान ने की ललन सिंह और जीतन राम मांझी से मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम