लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने की स्वास्थ्य मंत्री नबा दास पर हुए जानलेवा हमले की निंदा, क्राइम ब्रांच को दिया जांच अपने हाथ में लेने का निर्देश

By रुस्तम राणा | Updated: January 29, 2023 16:35 IST

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने निजी अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की, जहां उनका इलाज चल रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने क्राइम ब्रांच को मामले की जांच अपने हाथ में लेने का निर्देश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम ने निजी अस्पताल में नबा दास से मुलाकात की, जहां उनका इलाज चल रहा हैमुख्यमंत्री ने क्राइम ब्रांच को मामले की जांच अपने हाथ में लेने का निर्देश दिया हैराज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री पर एक एएसआई ने कथित तौर पर गोली चलाई

भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने निजी अस्पताल में उनसे मुलाकात की, जहां उनका इलाज चल रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने क्राइम ब्रांच को मामले की जांच अपने हाथ में लेने का निर्देश दिया है। रविवार को राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री को झारसुगुड़ा जिले में एक एएसआई ने कथित तौर पर गोली मार दी। 

यह घटना जिले के ब्रजराजनगर शहर में अपराह्न करीब एक बजे के आसपास उस समय हुई, जब दास एक बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे। ब्रजराजनगर के एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने संवाददाताओं को बताया, “सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) गोपाल दास ने मंत्री पर गोली चला दी। घटना में मंत्री घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।” 

भोई ने बताया कि स्थानीय लोगों ने आरोपी एएसआई को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने कहा कि एएसआई ने मंत्री पर गोली क्यों चलाई, इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है। ‘पीटीआई-भाषा’ के पास मौजूद घटना के एक वीडियो में मंत्री दास अचेत नजर आ रहे हैं और उनके सीने से खून बह रहा है। 

वीडियो में स्थानीय लोग मंत्री को उठाकर कार की अगली सीट पर बिठाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। एसडीपीओ के मुताबिक, मंत्री को पहले झारसुगुड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन बाद में ‘बेहतर इलाज’ के लिए उन्हें हवाई मार्ग से भुवनेश्वर के अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। दास पर हमले के बाद शहर में तनाव व्याप्त हो गया। 

मंत्री के समर्थकों ने उनकी ‘सुरक्षा में चूक’ पर सवाल उठाए। कुछ समर्थकों ने आरोप लगाया कि दास को निशाना बनाने के लिए साजिश रची गई थी। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी एएसआई को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। उन्होंने कहा कि घटना की गहन जांच के बाद ही और जानकारियां सामने आ पाएंगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

टॅग्स :नवीन पटनायकओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल