लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बोले ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक- तीसरे मोर्चे की कोई संभावना नहीं

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 11, 2023 17:56 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, "जहां तक ​​मेरा संबंध है, तीसरे मोर्चे की कोई संभावना नहीं है।"

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को तीसरे मोर्चे की संभावना को खारिज कर दिया।नवीन पटनायक ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद यह टिप्पणी की।उन्होंने कहा कि मैं पीएम से मिला और हमने उड़ीसा की मांग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

नई दिल्ली: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को तीसरे मोर्चे की संभावना को खारिज कर दिया। नवीन पटनायक ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद यह टिप्पणी की। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, पीएम से मुलाकात के बाद पटनायक ने कहा, "जहां तक ​​मेरा संबंध है, तीसरे मोर्चे की कोई संभावना नहीं है।"

पीएम मोदी के साथ अपनी मुलाकात पर पटनायक ने कहा कि उन्होंने पुरी में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे सहित ओडिशा की मांग से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा, "मैं पीएम से मिला और हमने उड़ीसा की मांग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मैंने अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए बात की थी जिसे हमें पुरी में स्थापित करना है, भुवनेश्वर में अब बहुत अधिक ट्रैफिक हो रहा है इसलिए हम एक विस्तार चाहते हैं।" 

उन्होंने ये भी कहा, "पीएम ने कहा कि वह निश्चित रूप से हर संभव मदद करेंगे।" बता दें कि पटनायक ने इससे पहले राष्ट्रपति चुनाव से एक महीने पूर्व 30 मई, 2022 को मोदी से मुलाकात की थी। मालूम हो, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक चार दिवसीय दौरे पर बुधवार शाम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे। पटनायक ने दिल्ली रवाना होने से एक दिन पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी।

टॅग्स :नवीन पटनायकनरेंद्र मोदीओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर