पुरी लोकसभा सीट: सिर्फ इतने वोटों से हार गए बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा, जानें कौन जीता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 24, 2019 10:21 AM2019-05-24T10:21:31+5:302019-05-24T10:36:09+5:30

ओडिशा में लोकसभा की कुल 21 सीटों हैं जिनमें से बीजेपी 5 सीटें जीच चुकी है जबकि 3 सीटों पर आगे चल रही है। वही नवीन पटनायक की पार्टी बीजद 6 सीटों पर जीत चुकी है और 6 पर बढ़त बनाई हुई है। कांग्रेस पार्टी सिर्फ 1 सीट पर विजयी हुई।

Odisha: BJP candidate from Puri, Sambit Patra has lost by over 11,000 votes to BJD's Pinaki Misra. | पुरी लोकसभा सीट: सिर्फ इतने वोटों से हार गए बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा, जानें कौन जीता

संबित पात्रा बीजेपी के स्टार प्रवक्ता हैं।

Highlights21 लोकसभा सीटों वाले राज्य में भाजपा ने 2014 में केवल एक सीट पर ही जीत दर्ज की थी।पिनाकी मिश्र ने संबित पात्रा को 11714 वोटों से हराया। 

ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पिनाकी मिश्र के बीच हुई चुनावी जंग में पात्रा हार गए। चुनाव आयोग के अनुसार संबित पात्रा को कुल 526607 वोट मिले। वहीं पिनाकी मिश्र को 538321 वोट मिले थे। पिनाकी मिश्र ने संबित पात्रा को 11714 वोटों से हराया। 

21 लोकसभा सीटों वाले राज्य में भाजपा ने 2014 में केवल एक सीट पर ही जीत दर्ज की थी। भाजपा के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के बीजू जनता दल ने 2014 में 21 में से 20 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 

ओडिशा में बीजद सरकार बनाने की ओर अग्रसर

ओडिशा के विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी बीजू जनता दल (बीजद) देश भर में चल रहे मोदी लहर के बाद भी लगातार पांचवीं बार सरकार बनाने की कगार पर है। पार्टी राज्य की कुल 147 सीटों में 84 सीटों पर जीत हासिल कर ली है, जबकि 28 सीटों पर आगे चल रही है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्य विपक्षी पार्टी बनने की ओर अग्रसर है। भाजपा 16 सीटें जीत गई है जबकि उसके उम्मीदवार 8 विधानसभा सीटों पर आगे चल रहे हैं। हालांकि, अन्य राज्यों की तरह भाजपा और उसके सहयोगी ओडिशा में भी मजबूत स्थिति में हैं। मौजूदा विधानसभा में भाजपा के महज 10 विधायक हैं। 

English summary :
Puri Lok Sabha seat in Odisha, BJP spokesperson Sambit Patra defeat form puri seat against Congress leader Pinaki Mishra. According to the Election Commission, the concerned party received a total of 526607 votes. Pinaki Mishra got 538321 votes.


Web Title: Odisha: BJP candidate from Puri, Sambit Patra has lost by over 11,000 votes to BJD's Pinaki Misra.



Get the latest Election News, Key Candidates, Key Constituencies live updates and Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections. Keep yourself updated with updates on Odisha Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/odisha. Know more about Puri Constituency of Loksabha Election 2019, Candidates list, Previous Winners, Live Updates, Election Results, Live Counting, polling booths on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/odisha/puri/