लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: बीजद ने अपर्याप्त उर्वरक आपूर्ति के विरोध में केंद्र के खिलाफ धरना दिया

By भाषा | Updated: September 1, 2021 21:36 IST

Open in App

बीजू जनता दल (बीजद) के कई विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा ओडिशा को उर्वरकों की ‘‘अपर्याप्त आपूर्ति’’ किए जाने के विरोध में यहां राजभवन के पास प्रदर्शन किया। भाजपा ने उर्वरकों की अपर्याप्त आपूर्ति के आरोपों को खारिज किया है। राज्य में सत्तारूढ़ दल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने मौजूदा खरीफ सीजन के लिए पहले से तैयार योजना के अनुसार उर्वरकों, विशेष रूप से यूरिया की आपूर्ति नहीं की। बीजद उपाध्यक्ष देवीप्रसाद मिश्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘केंद्र सरकार किसानों के संकट के लिए जिम्मेदार है। हालांकि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंद्र सरकार को खरीफ सीजन के लिए उर्वरकों की कमी के बारे में पहले से सूचित किया था, लेकिन उसने इस समस्या का समाधान नहीं किया।’’ बीजद नेता संजय दासवर्मा ने कहा कि राज्य में 61.96 हेक्टेयर भूमि पर खरीफ की फसल बोई गई है, ऐसे में किसान उर्वरक, खासकर यूरिया की कमी से जूझ रहे हैं। सत्तारूढ़ दल के नेताओं की एक टीम ने ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल को एक ज्ञापन भी सौंपा। बीजद ने राज्य विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विपक्षी भाजपा और कांग्रेस द्वारा किसानों का मुद्दा उठाए जाने का फैसला करने के एक दिन बाद प्रदर्शन किया।बीजद नेता सुलता देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 2018 में 36 महीने के भीतर तालचेर में एक उर्वरक संयंत्र के लिए काम पूरा किए जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। हालांकि भाजपा ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है और दावा किया है कि राज्य में सत्तारूढ़ दल ने बाजार में ‘‘उर्वरकों की कृत्रिम कमी’’ पैदा की है। भगवा पार्टी ने बीजद नेताओं पर व्यापारियों को खाद देने और उसकी कालाबाजारी करने का आरोप लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारतRajya Sabha Elections 2026: क्रॉस-वोटिंग विवाद के बीच ओडिशा की राज्यसभा सीटों पर 2 भाजपा, 1 बीजद और 1 निर्दलीय उम्मीदवार की जीत

भारतओडिशा राज्यसभा चुनाव: 4 सीट पर मतदान, बीजेपी 2 और बीजद खाते में 1 सीट?, चौथी सीट पर कौन मारेगा बाजी?, कांग्रेस और सीपीएम के पास 15 विधायक, खरीद फरोख्त की संभावना?

भारतBMC Elections 2026: मुंबई बीजेपी ने चुनाव प्रचार के लिए अपर्णा यादव और रवि किशन समेत यूपी के नेताओं से समर्थन मांगा

भारतCP Radhakrishnan vs Sudershan Reddy: धनखड़ की जगह कौन लेगा?, राधाकृष्णन या सुदर्शन, 9 सितंबर को शाम 6 बजे फैसला, मतदान से दूर बीजद-बीआरएस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील