लाइव न्यूज़ :

Odisha Assembly Election: नवीन पटनायक की विदाई, प्रदेश में बीजेपी सरकार आई, 76 सीटों पर बीजेपी ने बढ़त बनाई

By धीरज मिश्रा | Updated: June 4, 2024 11:45 IST

Odisha Assembly Election: लोकसभा चुनाव 2024 के साथ ओडिशा में भी विधानसभा चुनाव हुए।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा में सरकार बनाने के लिए बीजेपी तैयार 76 सीटों पर बीजेपी आगे, बीजेपी को मिला पूर्ण बहुमत 53 सीटों पर बीजेडी आगे, बहुमत के लिए 74 सीट चाहिए

Odisha Assembly Election: लोकसभा चुनाव 2024 के साथ ओडिशा में भी विधानसभा चुनाव हुए। इधर, लोकसभा चुनाव के साथ ही साथ 4 जून को ओडिशा विधानसभा चुनाव के परिणाम के शुरुआती रुझान आए। शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने 76 सीटों के साथ बढ़त बनाई हुई है। बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिल गया है। वहीं, बीजेडी 53 सीटों पर चल रही है। कांग्रेस 13 सीटों पर आगे चल रही है। सीपीआई 1 सीट पर आगे चल रही है। 

नवीन पटनायक की विदाई तय

चुनाव आयोग के द्वारा जारी शुरुआती रुझानों के अनुसार, ओडिशा में नवीन पटनायक की विदाई तय है। वहीं, बीजेडी की तरफ से कहा जा रहा है कि यह अभी शुरुआती रुझान हैं। वहीं, ओडिशा में बीजेपी कार्यालाय में जश्न का माहौल है। मालूम हो कि नवीन पटनायक एक बार फिर सत्ता पाने के लिए चुनावी मैदान में हैं। हालांकि, बीजेडी की तरफ से वहीं सीएम फेस रहे, बीजेडी ने विधानसभा चुनाव उन्हीं के चेहरे पर लड़ा।

लेकिन, बीजेपी की ओर से यहां पर किसी को सीएम फेस नहीं बनाया गया। यहां पर पीएम मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया। ओडिशा विधानसभा की 147 सीट पर चार चरणों में मतदान हुआ। यहां जानकारी के लिए बताते चले कि ओडिशा विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 74 सीटों का है। 2019 के विधानसभा चुनावों में बीजेडी को 112 सीटें मिली थीं। बीजेपी को महज 23 सीटें मिली थी। 

एग्जिट पोल हो रहे हैं साबित

ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए जारी एग्जिट पोल भी सटीक हुए हैं। बीते दिनों पहले जारी एग्जिट पोल में इंडिया टूडे एक्सिस एग्जिट पोल ने बीजेपी को 62 से 80 सीट दी। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझान भी इसी ओर इशारा कर रहा है। वहीं, कांग्रेस के खाते में पांच से आठ सीटें जाने की संभावना है। बता दें कि ओडिशा विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 74 सीटों का है। 

टॅग्स :ओड़िसाओडिशा विधानसभा चुनाव 2024नवीन पटनायकPuri Jagannadh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?