ओडिशा: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सलियों समेत 5 की मौत

By रोहित कुमार पोरवाल | Published: May 8, 2019 07:38 PM2019-05-08T19:38:10+5:302019-05-08T19:38:10+5:30

बीते दिनों महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने पुलिस के एक वाहन को आईईडी धमाके से उड़ा दिया था। जिसमें सुरक्षाबल के 15 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद से नक्सिलयों को निष्प्रभावी करने के लिए अभियान जोरों पर चल रहे हैं।

Odisha: 5 naxals neutralised in Special Operation | ओडिशा: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सलियों समेत 5 की मौत

प्रतीकात्मक तस्वीर।

Highlightsओडिशा में सुरक्षाबलों ने विशेष अभियान चलाकर मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को मार गिराया।छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में भी सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत दो मारे गए।

ओडिशा के कोरापुट के पडुआ इलाके में सुरक्षाबलों ने बुधवार (8 मई) को नक्सलियों के खिलाफ चार बजे के करीब एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान मुठभेड़ में 3 महिला नक्सिलयों समेत 5 नक्सली मारे गए। बता दें कि बुधवार को ही सुबह पांच बजे के करीब छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में अरनपुर थाना क्षेत्र के गोंदेरस गांव में घने जंगलों के बीच सुरक्षबलों और नक्सलियों में मुठभेड़ हो गई।

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत दो नक्सलियों को मार गिराया। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के पुलिस उपमहानिरीक्षक सुंदरराज पी ने मीडिया को बताया कि डीआरजी और एसटीएफ का संयुक्त दल अरनपुर थाना क्षेत्र में गश्ती पर निकला था तभी गोंदेरस के जंगलों में नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया।


जवाबी कार्रवाई में ज्यादातर नक्सली भागने में सफल रहे लेकिन दो मारे गए। सुरक्षाबल के ऑपरेशन के बाद मौके से दो नक्सलियों की लाशें, 12 बोर की एक बंदूक और नक्सली साहित्य मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मुठभेड़ सुरक्षाबलों में से किसी को कोई चोट नहीं आई।

बता दें कि बीते दिनों महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने पुलिस के एक वाहन को आईईडी धमाके से उड़ा दिया था। जिसमें सुरक्षाबल के 15 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद से नक्सिलयों को निष्प्रभावी करने के लिए अभियान जोरों पर चल रहे हैं।

Web Title: Odisha: 5 naxals neutralised in Special Operation

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे