ओडिशा: ढेंकनाल में राइस मिल की दीवार गिरी, 4 की मौत, 5 की हालत गंभीर

By स्वाति सिंह | Published: June 9, 2019 01:53 PM2019-06-09T13:53:03+5:302019-06-09T13:53:03+5:30

ओडिशा के ढेंकनाल में चावल मिल की दीवार गिर गई थी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं।

Odisha: 4 dead and 5 injured after wall of a rice mill collapsed near Alasua market | ओडिशा: ढेंकनाल में राइस मिल की दीवार गिरी, 4 की मौत, 5 की हालत गंभीर

घायलो को जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Highlightsअचानक दिवार के ढह जाने से 10 लोग इसके चपेट में आ गए। हादसे में मरने वालों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल हैं।

ओडिशा के ढेंकनाल के अलसुआ बाजार में दीवार गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 लोगों के घायल होने की खबर है। घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव का शुरू हो गया। 

हादसे में मरने वालों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल हैं। अचानक दिवार के ढह जाने से 10 लोग इसके चपेट में आ गए। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। ख़बरों की मानें तो यहां हर रविवार एक साप्ताहिक बाजार लगता है, इसी बाजार में सब्जी वाले सब्जी बेचने के लिए आते हैं। 

यहां चावल मिल की दीवार के पास ही वे वहीं अपनी सब्जी बेचते हैं। तभी अचानक से मिल की एक दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में आने से इन लोगों की जान चली गई। घायलो को जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

Web Title: Odisha: 4 dead and 5 injured after wall of a rice mill collapsed near Alasua market

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे