अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की रुकावटें दूर हो गई हैं, उच्चतम न्यायालय का फैसला सर्वमान्यः स्वतंत्रदेव सिंह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 19, 2019 03:21 PM2019-11-19T15:21:45+5:302019-11-19T15:21:58+5:30

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह सोमवार को वृंदावन पहुंचे थे। उन्होंने यहां मथुरा मार्ग स्थित श्रीपाद गोशाला में गोसेवा की और शिव मंदिर में रुद्राभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा,‘‘ अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की रुकावटें दूर हो गई हैं।

Obstacles to build Ram temple in Yodhya have been removed, Supreme Court verdict is acceptable: Swatantradev Singh | अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की रुकावटें दूर हो गई हैं, उच्चतम न्यायालय का फैसला सर्वमान्यः स्वतंत्रदेव सिंह

इस मामले में कोई न्यायालय जाना चाहता है तो जा सकता है।

Highlightsउच्चतम न्यायालय ने इस मामले में एकमत से फैसला देकर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया है।अब न्यायालय के निर्णय के अनुसार शांतिपूर्ण तरीके से राम मंदिर का निर्माण कराया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि राम जन्मभूमि पर उच्चतम न्यायालय का फैसला सर्वमान्य है और राम मंदिर का निर्माण उसी के अनुसार होगा, फिर भी इस मामले में कोई न्यायालय जाना चाहता है तो जा सकता है।

सिंह सोमवार को वृंदावन पहुंचे थे। उन्होंने यहां मथुरा मार्ग स्थित श्रीपाद गोशाला में गोसेवा की और शिव मंदिर में रुद्राभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा,‘‘ अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की रुकावटें दूर हो गई हैं।

उच्चतम न्यायालय ने इस मामले में एकमत से फैसला देकर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। इसलिए अब न्यायालय के निर्णय के अनुसार शांतिपूर्ण तरीके से राम मंदिर का निर्माण कराया जाएगा।" 

Web Title: Obstacles to build Ram temple in Yodhya have been removed, Supreme Court verdict is acceptable: Swatantradev Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे