लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में सामाजिक कार्यक्रमों में लोगों की संख्या 50 सीमित की गयी

By भाषा | Updated: November 28, 2020 21:19 IST

Open in App

शिमला, 28 नवंबर हिमाचल प्रदेश सरकार ने सभी सामाजिक कार्यक्रमों में लोगों की संख्या 50 सीमित करने का फैसला किया है। शनिवार को एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गयी है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, सरकारी मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों एवं चिकित्सा अधीक्षकों के साथ एक डिजिटल बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह घोषणा की।

ठाकुर ने कहा कि इस वायरस की श्रृंखला को तोड़ने के लिए 15 दिसंबर तक सरकारी अधिकारी अब सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिन कार्यालय में काम करेंगे और छठे दिन (शनिवार को) वे घर से काम करेंगे।

मुख्यमंत्री ने हाल में कोविड-19 के मामलों में तेजी के लिए शादियों एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में जा रहे लोगों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उनका यह भी कहना कि मौसम में बदलाव से भी यह वायरस फैला।

कोविड-19 के मामलो में वृद्धि पर चिंता प्रकट करते उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों पर पाबंदियों को सही मायने में लागू किया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा