लाइव न्यूज़ :

'अधिक जांचों के कारण बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या, राजस्थान में मृत्यु दर में आ रही है गिरावट'

By धीरेंद्र जैन | Updated: July 10, 2020 05:37 IST

डॉ. शर्मा ने बताया कि जो लोग होम और संस्थागत क्वारेंटाइन में रह रहे हैं उनका भी अभियान चलाकर निरीक्षण करने की योजना विभाग बना रहा है, ताकि उनकी पूरी मॉनिटरिंग हो। उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना को हराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि प्रदेश में पहले की मुकाबले कहीं अधिक जांचें प्रतिदिन की जा रही हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश में मृत्युदर में पिछले दिनों की तुलना में गिरावट आई है।

जयपुरः राजस्थान के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि प्रदेश में पहले की मुकाबले कहीं अधिक जांचें प्रतिदिन की जा रही हैं, जिसके वजह है कि कोरोना संक्रमितों की संख्या में पिछले कुछ दिनों में बढोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मृत्युदर में पिछले दिनों की तुलना में गिरावट आई है, ऐसे में आमजन घबराएं नहीं। सजग और सतर्क होकर जीवन जीएं।

डॉ. शर्मा ने कहा कि पिछले सप्ताह तक प्रतिदिन औसत 15 हजार जांचें प्रतिदिन की जा रही थी। अब विभाग लगभग 20 हजार जांचें प्रतिदिन कर रहा है। जितनी ज्यादा जांचें होंगी, उतने ज्यादा केसेज आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भी यहीं मंशा है कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को प्लाज्मा थैरेपी दी जाए लेकिन प्रदेश में मृत्यु दर कम रहे और किसी भी कोविड संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु ना हो।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जिन जिलों में संक्रमण का प्रसार ज्यादा हो रहा है उनमें विशेषज्ञ दलों को भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि अलवर एवं पाली जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से उत्पन्न स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए संक्रमण से बचाव, रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए राज्य स्तरीय दल भेजे गए हैं। इस दल में डॉ. अवतार सिंह दुआ के नेतृत्व में एक राज्य स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जो कि कोविड-19 के बचाव के उपायों के अलावा, जरूरी डाटा का विश्लेषण कर राज्य सरकार को अवगत कराएगी।

डॉ. शर्मा ने बताया कि जो लोग होम और संस्थागत क्वारेंटाइन में रह रहे हैं उनका भी अभियान चलाकर निरीक्षण करने की योजना विभाग बना रहा है, ताकि उनकी पूरी मॉनिटरिंग हो। उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना को हराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लोगों की असवाधानी भी संक्रमण के प्रसार की वजह है। कुछ लोगों को लगता है कि कोरोना खत्म हो गया है और वे लापरवाही बरत रहे हैं। नतीजन उनके संपर्क में आने से कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार बार-बार लोगों से अपील भी कर रही है कि कोरोना की अभी कोई दवा नहीं आई है और केवल सावधानी ही उपचार है। 

उन्होंने कहा कि सरकार बार-बार चेहरे पर मास्क लगाने, बार-बार साबुन से हाथ धोने, भीड या समूह में ना जाने और कोरोना से सभी प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील कर रही है। सावधानी और बचाव के अनुशासन से ही कोरोना को हराया जा सकता है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनाराजस्थान सरकारराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील