लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी ने बिहार के एक उत्तरी जिले को बड़े ऑक्सीजन संकट से बचाने में मदद की

By भाषा | Updated: May 18, 2021 13:46 IST

Open in App

बेगूसराय (बिहार), 18 मई इस महीने की शुरुआत में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान एनटीपीसी ने ऑक्सीजन संकट से प्रभावित बिहार के एक उत्तरी जिले की मदद की।

प्रतिदिन 1500 से अधिक सिलेंडरों को भरने की क्षमता वाले दरभंगा स्थित ऑक्सीजन संयंत्र में चार मई की शाम खराबी आ गयी। प्रशासन ने तुरंत निकटवर्ती बेगूसराय के अधिकारियों से इस बाबत संपर्क किया। बेगूसराय के पास बेहतर औद्योगिक आधार है और प्रशासन को वहां से आवश्यक कौशल और सामान मिलने की उम्मीद थी।

राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) बरौनी के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हमें रात में बेगूसराय के जिलाधिकारी का फोन आया, जिसमें उन्होंने हमसे मदद मांगी।’’

घनी आबादी वाला जिला होने के साथ दरभंगा में दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भी है, जो उत्तरी बिहार में सबसे पुरानी सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में से एक है और यहां आसपास के कई जिलों से मरीज इलाज कराने आते हैं।

एनटीपीसी के अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारे कर्मियों ने समस्या की गंभीरता को समझते हुए दरभंगा स्थित गुप्ता एयर प्रोडक्ट्स संयंत्र में काम करने वालों से संपर्क किया, जिन्होंने बताया कि पंप को ऑक्सीजन सिलेंडर से जोड़ने वाली एसएस ट्यूबलर पाइप में एक जगह छेद हो गया है और स्थानीय तकनीशियन इस खराबी को ठीक नहीं कर पा रहे हैं।’’

उन्होंने बताया, ‘‘इसके बाद हमारे यांत्रिक रखरखाव विभाग के दो कर्मी वेल्डिंग रॉड, स्पैनर, अन्य उपकरण और एक अतिरिक्त ट्यूबलर पाइप के साथ दरभंगा के लिए रात करीब साढ़े 11 बजे रवाना हुए। रात भर की मेहनत के बाद तड़के करीब तीन बजे तक संयंत्र का कामकाज बहाल कर दिया गया।’’

समय पर मदद मुहैया कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने एनटीपीसी का शुक्रिया अदा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल