लाइव न्यूज़ :

एनएसए अजीत डोभाल बोले- पाक सरकार है आतंकियों की रहनुमा, लेकिन FATF ने कर दिया नाक में दम!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 14, 2019 11:38 IST

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा कि कश्मीर में आतंकियों से लड़ने में एनआईए ने बड़ी भूमिका निभाई है।

Open in App

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कश्मीर में आतंक के खिलाफ लड़ाई में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के योगदान को रेखांकित किया है। उन्होंने एटीएस और एसटीएफ के प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जो काम घाटी में एएनआई ने किया है वो किसी और एजेंसी से ज्यादा है।

उन्होंने कहा कि अगर किसी अपराधी को सरकार का समर्थन होता है तो ये बड़ी चुनौती होती है। कुछ सरकारें इसमें माहिर हैं। हमारे केस में पाकिस्तान है जिसकी सरकारी नीति में ही यह शामिल है।

डोभाल ने कहा कि पाकिस्तान पर आज जो सबसे बड़ा दबाव है वो फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स की कार्यवाही का है। इसने पाक पर इतना अधिक दबाव बनाया है जो शायद कोई और कार्रवाई ना कर पाती।

पाकिस्तान की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने बृहस्पतिवार को आतंकवाद के वित्तपोषण के आरोपों में प्रतिबंधित लश्कर ए तैयबा/जमात उद दावा के शीर्ष चार नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई इन संगठनों के पूरे शीर्ष नेतृत्व को कठघरे में खड़ा करने वाली है। लश्कर ए तैयबा/जमात उद दावा के बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किये गये शीर्ष चार नेताओं के नाम प्रोफेसर जफर इकबाल, याहिया अजीज, मुहम्मद अशरफ तथा अब्दुल सलाम हैं।

पेरिस में 12 से 15 अक्टूबर तक फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की होने वाली पूर्ण बैठक से पहले यह कार्रवाई की गयी है। पेरिस स्थित एफएटीएफ ने पिछले साल जून में पाकिस्तान को ग्रे सूची में डाल दिया था। उसे अक्टूबर 2019 तक पूरा करने के लिए एक कार्ययोजना सौंपी गयी थी। इसमें विफल रहने पर ईरान तथा उत्तर कोरिया के साथ काली सूची में डाले जाने की चेतावनी दी गयी थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरअजीत डोभालपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब