लाइव न्यूज़ :

कुलभूषण जाधव मामला: अमेरिका में सड़कों पर उतरे लोग, कहा-चप्पल चोर है पाकिस्तान

By स्वाति सिंह | Updated: January 8, 2018 12:03 IST

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव से उनकी पत्नी और माँ से मुलाकात के दौरान दोनों से उनके मंगलसूत्र, चूड़ी और बिंदी उतरवा दिये गये थे।

Open in App

पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव पिछले महीने अपनी मां और पत्नी से मिले थे। इस मुलाकात में पाक ने उनके साथ घटिया व्यवहार किया। इस मामले को लेकर बलूच कार्यकर्ताओं के एक समूह ने रविवार को वाशिंगटन में पाकिस्तानी दूतावास के बाहर एक विरोध प्रदर्शन किया। यहां भारतीय मूल और बलूच लोगों ने पाकिस्तानी दूतावास के विरोध जताया। यह लोग हाथों में 'चप्पल चोर पाकिस्तान' लिखे हुए पोस्टर लेकर अपना विरोध जता रहे थे। साथ ही प्रदर्शनकारिओं ने अपने पहने हुए जूते और चप्पल पाक दूतावास के बाहर दान कर दिए। लोगों ने विरोध जताते हुए कहा कि वो जाधव के परिवार के साथ खड़े हैं। 

एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि कुलभूषण की पत्नी की चप्पले चुरा ली है तो उनका पाकिस्तान इस्तेमाल भी करेगा। मैं ये कहना चाहता हूं कि पाकिस्तान का मतलब क्या है? अमेरिका से डॉलर ला और भारत के जूते खा!

जाधव के परिजनों से 'दुर्व्यवहार' पर संसद में बोली थी सुषमा स्वराज 

कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी से मुलाकात के बाद संसद में सुषमा स्वराज ने कड़े शब्दों ने कहा था कि पाक ने मानवता और सद्भावना के आधार पर मुलाकात की अनुमति दी थी, लेकिन इस मुलाकात ने परिजनों के मानवाधिकार का ही उल्लंघन किया है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान बेअदबी की इससे बड़ी इंतेहा नहीं कर सकता। इस मामले में विपक्षी दलों ने भी एक सुर में सुषमा स्वराज के भाषण का समर्थन किया था।

क्या है मामला 

बता दें कि 47 वर्षीय जाधव व उनके परिजनों के बीच करीब 40 मिनट की मुलाकात हुई। पाकिस्तान विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने ट्वीट कर जाधव और उनकी मां 70 वर्षीय अवंति व पत्नी चेतानकुल की खास तौर से बनाए गए कमरे में हुई मुलाकात की तस्वीर जारी की। भारतीय उप उच्चायुक्त जे.पी.सिंह दूर से इस मुलाकात के गवाह बने। मुलाकात के दौरान पाकिस्तान विदेश कार्यालय में भारतीय डेस्क की निदेशक डॉ. फरीहा भी मौजूद रहीं। इस मुलाकात की वीडियोग्राफी की गई। मुलाकात में जाधव के परिजनों से बदसलूकी पर भारत ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

टॅग्स :कुलभूषण जाधवइंडियापाकिस्तानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला