लाइव न्यूज़ :

अगर दिल्ली में लागू हुआ एनआरसी तो जानिए आपको किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

By स्वाति सिंह | Updated: September 25, 2019 16:10 IST

NRC: भारत में सिटीजनशिप एक्ट 1955 में पास हुआ था. अब तक एक्ट में 1986, 2003, 2005 और 2015 में संशोधन हो किया जा चुका हैं। सिटीजनशिप एक्ट के माध्यम से ही केंद्र सरकार के पास किसी को नागरिक मानने और ना मानने का अधिकार होता है।

Open in App
ठळक मुद्देएनआरसी की सूची में अपना नाम के लिए दावा प्रपत्र की सूची-ए में दस पैतृक दस्तावेज पर भरोसा किया जाएगा।आपको कुछ दस्तावेज जमा कराने होंगे जिससे आप इस देश के नागरिक माने जाएंगे।

असम में एनआरसी लागू किए जाने के बाद अब हरियाणा उत्तर प्रदेश सरकार ने भी इसके संकेत दिए हैं। ऐसे में आपको कुछ दस्तावेज जमा कराने होंगे जिससे आप इस देश के नागरिक माने जाएंगे। इसके अलावा दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने भी कई बार दिल्ली में एनआरसी लागू की मांग की है।

एनआरसी की सूची में अपना नाम के लिए दावा प्रपत्र की सूची-ए में दस पैतृक दस्तावेज पर भरोसा किया जाएगा। बता दें कि भारतीय संविधान में अनुच्छेद 5 से लेकर 11 तक नागरिकता को पारिभाषित करता है। 

भारत में सिटीजनशिप एक्ट 1955 में पास हुआ था. अब तक एक्ट में 1986, 2003, 2005 और 2015 में संशोधन हो किया जा चुका हैं। सिटीजनशिप एक्ट के माध्यम से ही केंद्र सरकार के पास किसी को नागरिक मानने और ना मानने का अधिकार होता है।

अगर आपके पास ये दस्तावेज होंगे तो आप NRC सूची में शामिल हो सकते हैं। 

1) जमीन के दस्तावेज जैसे- बैनामा, भूमि के मालिकाना हक का दस्तावेज।2) राज्य के बाहर से जारी किया गया स्थायी निवास प्रमाणपत्र।3) भारत सरकार की ओर से जारी पासपोर्ट।4) किसी भी सरकारी प्राधिकरण द्वारा जारी लाइसेंस/प्रमाणपत्र।5) सरकार या सरकारी उपक्रम के तहत सेवा या नियुक्ति को प्रमाणित करने वाला दस्तावेज।6) बैंक/डाक घर में खाता।7) सक्षम प्राधिकार की ओर से जारी किया गया जन्म प्रमाणपत्र।8) बोर्ड/विश्वविद्यालयों द्वारा जारी शिक्षण प्रमाणपत्र।9) न्यायिक या राजस्व अदालत की सुनवाई से जुड़ा दस्तावेज।

बता दें कि बीते महीने असम में बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) की अंतिम सूची ऑनलाइन जारी की गई। इसमें करीब 19।07 लाख आवेदकों को बाहर रखा गया है। एनआरसी के राज्य समन्वयक कार्यालय ने एक बयान में कहा कि एनआरसी की अंतिम सूची में 311 करोड़ लोगों को शामिल किया गया है। 

टॅग्स :एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चुनाव आयोग बिहार में गुप्त तरीके से एनआरसी लागू कर रहा है': राज्य में EC के द्वारा कराए जा रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष

भारतअसम में NRC के लिए आवेदन न करने वाले को नहीं मिलेगा आधार कार्ड, हिमंत सरकार का सख्त ऐलान

भारतहिमंत बिस्वा सरमा ने असम में आधार कार्ड बनवाने के लिए ‘NRC आवेदन’ को किया अनिवार्य

भारत'खून बहाने को तैयार हूं, सीएए, एनआरसी और यूसीसी को लागू नहीं होने दूंगी': कोलकाता में ईद समारोह में बोलीं ममता

भारत"असम में सीएए के तहत लाखों लोग आवेदन करेंगे, वो एनआरसी की लिस्ट से बाहर होंगे", हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया